लाइव न्यूज़ :

एथिकल हैकिंगः इस लड़के ने किया कमाल, अनुभव और कौशल के जरिए युवाओं के लिए बने प्रेरणा, जानें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 16, 2023 19:48 IST

डाटा एक सिस्टम से दूसरे स्टेट सिस्टम में कैसे ट्रांसफर होता है? उसके बारे में पहले आपको बेसिक्स क्लियर करने होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देसीखने के लिए लिनक्स अनिवार्य है। अभ्यास बहुत ही महत्वपूर्ण है। 

आज के युग में हमारे देश के युवा अपने राह से भटक कर कई तरह के गलत रास्तों को अपनाते है, ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि उनका सही से कोई मार्गदर्शन नहीं करता। ऐसे ही राह भटके असफल युवाओं के लिए आयुष पटेल अपने अनुभव और कौशल के जरिए युवाओं को एक अलग तरह से प्रेरणा देने का काम कर रहे हैं।

दसवीं में कम अंक और 12वीं में असफल होने के बाद भी किस तरह जीवन में हम अपने कौशल के बदौलत आगे बढ़ सकते हैं, यह उन्होंने अपने उपलब्धियों से लोगों को बताया है। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में स्थित 22 वर्षीय आयुष पटेल एक सफल एथीकल हैकर के रूप में काम कर रहे हैं।

उन्होंने कई उपलब्धियों को हासिल किया है और अपने सफर के सभी अनुभवों को युवाओं के बीच साझा किया है, ताकि युवा असफल होने के बाद भी पीछे मुड़कर ना देखें और अपने राह में निरंतर आगे बढ़ने का प्रयास करते रहे। बात करें आयुष पटेल के उपलब्धियों की तो वर्तमान में वह 12 ग्लोबल सर्टिफिकेशन के धारक हैं, जिनमें Microsoft, Red Hat, Ec Council, Fortinet, Cisco जैसे अग्रणी संगठन शामिल हैं, साथ ही आयुष पटेल हैकर्स रिपब्लिक हैंड बुक के लेखक भी है।

आजकल आयुष पटेल HCLTECH के लिए एक विश्लेषक के रूप में काम कर रहे हैं और साथ ही वे उन युवाओं के लिए एक ऐसी किताब लिख रहे हैं जो असफल होने के बाद भी कभी कोशिश नहीं करते। उन युवाओं के अंदर प्रेरणा दिलाने वाली यह किताब पाठकों के बीच जल्द ही प्रकाशित की जाएगी।

आयुष ने गुड़गांव साइबर सेल में साइबर सुरक्षा इंटर्न के रूप में भी काम किया जहां से उन्हें साइबर अपराधों से निपटने के बारे में पता चला। आयुष पटेल ने अपने अनुभव से युवाओं को एथिकल हैकिंग से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि फंडामेंटल हमेशा एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है, हार्डवेयर सॉफ्टवेयर कंप्यूटर कैसे काम करता है?

डाटा एक सिस्टम से दूसरे स्टेट सिस्टम में कैसे ट्रांसफर होता है? उसके बारे में पहले आपको बेसिक्स क्लियर करने होंगे। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि नेटवर्किंग सर्वर डीएचसीपी कैसे काम करता है। डीएनएस एडीडीएस इत्यादि के बारे में कैसे सीखना है। सीखने के लिए लिनक्स अनिवार्य है। लिनक्स कैसे सीखे और एथिकल हैकिंग के लिए लाइनेक्स जरूरी है। इसका अभ्यास बहुत ही महत्वपूर्ण है। 

प्रोग्रामिंग भाषा सीखना अनिवार्य हैं?

हैकिंग के क्षेत्र में आने से पहले मुझे कौन सी भाषा आनी चाहिए? बिल्कुल है। आपको कम से कम 1 भाषा में मास्टर बनना होगा। उदाहरण के लिए पाइथन क्योंकि ट्रेडिंग में है और अधिकांश टूल्स पाइथन पर चलते हैं। C++ आना अनिवार्य है क्योंकि यह एक ऑब्जेक्ट ओरिएंटेड है।

यदि आप साइबर सुरक्षा में अपना करियर बनाना चाहते हैं? फिर आपको कुछ प्रसिद्ध प्रमाणपत्रों को पूरा करना होगा जो आपकी सपनों की नौकरी हासिल करने में आपकी मदद करेंगे।

CEH (सर्टिफाइड एथिकल हैकर)

OSCP (आक्रामक सुरक्षा प्रमाणित पेशेवर)

RHCHA (रेड हैट सर्टिफाइड सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर)

टॅग्स :गुरुग्रामउत्तर प्रदेशलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की