लाइव न्यूज़ :

अब सैमसंग और वनप्लस जैसी कंपनियां भारत में ही बनाएंगी टीवी, ये है बड़ी वजह

By रजनीश | Updated: June 17, 2020 11:47 IST

सरकार ने आत्मनिर्भर भारत के तहत ज्यादा से ज्यादा प्रॉडक्ट को भारत में निर्मित करने पर जोर देना चाहती है लेकिन टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनियां कुछ प्रॉडक्ट पर ड्यूटी ज्यादा लगने के चलते कंपनियां इंडिया में प्रॉडक्शन नहीं करती थीं। अब सरकार ने ड्यूटी जीरो कर दी है तो कंपनियां भी भारत में ही टीवी बनाने को तैयार हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसभी कंपनियां लोकल लेवल पर ही अपने प्रॉडक्शन और सप्लाई चेन को स्थापित करना चाहती हैं।इससे देश की सबसे बड़ी टेलिविजन कंपनी सैमसंग अब अपने 85 से 90 परसेंट टीवी की बिक्री भारत में ही बनी टीवी की करेगी।

दो दिग्गज कंपनियां सैमसंग और वनप्लस ने अपने अधिकतर टेलिविजन को भारत में ही बनाने का निर्णय लिया है। इसके पीछे बड़ी वजह इन कंपनियों को टीवी के मुख्य कंपोनेंट ओपन सेल टीवी पैनल पर भारत में लगने वाली जीरो इंपोर्ट ड्यूटी है।

ईटी की खबर के मुताबिक इन कंपनियों के इस फैसले से इन्हें आने वाले समय में सप्लाई चेन की समस्या से भी नहीं जूझना पड़ेगा। क्योंकि कोरोना के चलते आने वाले समय में टीवी मार्केट भारत में बदल रहा है।

यह फैसला कंपनियों ने 'आत्मनिर्भर भारत' के तहत लिया है। सभी कंपनियां लोकल लेवल पर ही अपने प्रॉडक्शन और सप्लाई चेन को स्थापित करना चाहती हैं।

इससे देश की सबसे बड़ी टेलिविजन कंपनी सैमसंग अब अपने 85 से 90 परसेंट टीवी की बिक्री भारत में ही बनी टीवी की करेगी। टीवी बनाने में सबसे बड़ा खर्च LCD पैनल पर होता है। लगभग 70 परसेंट लागत इसी की होती है।

इंडस्ट्री के तीन सीनियर अधिकारियों ने कहा कि सैमसंग और वनप्लस चाइनीज इलेक्ट्रॉनिक फर्म स्काईवर्थ के साथ मिलकर हैदराबाद में टेलिविजन मैन्युफैक्चरिंग सेट बनाएंगे।   

वनप्लस के लिए टीवी बाजार में एंट्री करने के बाद यह पहला मौका होगा जब कंपनी भारत में ही टीवी बनाएगी। वनप्लस ने हाल ही में कहा था कि वह अपने टीवी सेगमेंट को बढ़ाना चाहती है और छोटी साइज वाली टीवी भी लाना चाहती है।

दरअसल साल 2018 में सरकार ने ओपन-सेल टीवी पैनल पर इंपोर्ट ड्यूटी लगा दी थी। इसी वजह से सैमसंग ने देश में अपना टीवी प्रॉडक्शन रोक दिया था और कंपनी ने वियतनाम से तैयार टीवी मंगाना शुरू कर दिया था। क्योंकि वहां से आयात की गई टीवी पर जीरो ड्यूटी थी।

अब जब सरकार ने ओपन सेल पैनल पर इंपोर्ट ड्यूटी जीरो कर दिया है तो सैमसंग और वनप्लस ने भारत में टीवी बनाने का फैसला किया है।

टॅग्स :स्मार्ट टीवीसैमसंगवनप्लस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेApple ने लॉन्च किया न्यू iPhone 16 तो सैमसंग ने ले ली चुटकी, पोस्ट देख यूजर्स ले रहे मजे

कारोबारXiaomi, OPPO संग Samsung पर चीनी कीबोर्ड ऐप्स में बड़ी खामी, यूजर्स द्वारा टाइप करने से पता चलता है सबकुछ

कारोबारफोन लेने का बना ले रहें प्लान, तो अभी करें बुक, वरना जून के बाद बढ़ जाएगी कीमत, जानें यहां..

टेकमेनियाकेंद्र ने सैमसंग गैलेक्सी फोन यूजर्स के लिए हाई रिस्क चेतावनी जारी की, जानिए क्यों

टेकमेनियाआईफोन को मात देने के लिए गूगल पिक्सल 8 और 8 प्रो लॉन्च, इस डेट से होगी भारत में प्री-ऑर्डर डिलीवरी

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की