लाइव न्यूज़ :

सिर्फ 999 में Asus के इस दमदार लेटेस्ट स्मार्टफोन को आज है खरीदने का मौका, 5000mAh बैटरी से लैस

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: July 5, 2018 11:15 IST

चीनी कंपनी Asus के लेटेस्ट स्मार्टफोन Zenfone Max Pro M1 की आज एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर सेल है।

Open in App

नई दिल्ली, 5 जुलाई:  अगर आप बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए आज अच्छा मौका है। चीनी कंपनी Asus के लेटेस्ट स्मार्टफोन Zenfone Max Pro M1 की आज एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर सेल है। यह सेल ई-कॉमर्स साइट पर दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। इस फोन को यूजर्स की ओर से काफी पसंद किया जा रहा है। फोन की खासियत इसकी बड़ी बैटरी है। 

Asus Zenfone Max Pro M1 की कीमत और ऑफर्स

इस सेल में आसुस जेनफोन मैक्स प्रो एम1 के दो वेरिएंट- 3 जीबी रैम व 4 जीबी रैम को बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। 3 जीबी रैम वेरियंट की कीमत 10,999 रुपये जबकि 4 जीबी रैम वेरियंट की कीमत 12,999 रुपये है।

इसे भी पढ़ें: Asus ने भारत में लॉन्च किया अपना दमदार स्मार्टफोन  ZenFone 5Z, स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम से है लैस

Asus Zenfone Max Pro M1 को खरीदने पर फ्लिपकार्ट की ओर से ग्राहकों को कुछ ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। ग्राहकों को सेल में 432 रुपये प्रति महीने के ईएमआई पर फोन खरीदने का ऑप्शन मिलेगा। फोन पर 12,000 रुपये तक एक्सचेंज ऑफर भी है। ऐक्सिस बैंक बज क्रेडिट कार्ड होल्डर्स को 10 प्रतिशत की छूट भी मिलेगी। इसके अलावा पहली 3 ऑनलाइन पेमेंट करने पर सभी वीजा कार्डधारकों को 5 प्रतिशत की छूट मिलेगी। फ्लिपकार्ट के कंपलीट मोबाइल प्रोटेक्शन को भी 299 रुपये में पाने का मौका है।

Asus Zenfone Max Pro M1 के स्पेसिफिकेशन

इस फोन में ड्यूल सिम सपोर्ट, आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड ओरियो 8.1, 5.99 इंच की फुल एचडी + डिस्प्ले, ऑक्टाकोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 GPU है। फोन में रियर पर ड्यूल कैमरा (13+5 मेगापिक्सल) है और फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। दोनों कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट मिलेगी।

यह फोन 3 जीबी रैम, 4 जीबी रैम और 32 जीबी व 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा। स्टोरेज को 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 10 वॉट का चार्जर मिलेगा। इस फोन का 6 जीबी रैम वाला वेरियंट भी जल्द ही बाजार में आएगा।

इसे भी पढ़ें: भारतीयों की स्मार्टफोन और टीवी के लिए बढ़ती दीवानगी देश के लिए पड़ रही है भारी

कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n, Wi-Fi, ब्लूटूथ 4.2, GPS/ A-GPS, 3.5mm का हेडफोन जैक, फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक है।

टॅग्स :असुसफ्लिपकार्टस्मार्टफोनसेलइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की