लाइव न्यूज़ :

भारत ''अविश्वसनीय रूप से रोमांचक बाजार'' है और कंपनी खास ध्यान दे रही, एप्पल के सीईओ टिम कुक ने कहा- हमने एक तिमाही रिकॉर्ड बनाया, दो अंकों की सालाना वृद्धि दर्ज की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 5, 2023 13:48 IST

एप्पल ने पिछले महीने भारत में एक महत्वाकांक्षी खुदरा विस्तार योजना शुरू की और टिम कुक ने दिल्ली और मुंबई में कंपनी के खुदरा स्टोर का उद्घाटन किया।

Open in App
ठळक मुद्देदो अंकों की बेहद मजबूत सालाना वृद्धि दर्ज की।भारत आश्चर्यजनक रूप से रोमांचक बाजार है।बाजार में गतिशीलता, जीवंतता अविश्वसनीय है।

नई दिल्लीः एप्पल के सीईओ टिम कुक ने कहा कि भारत ''अविश्वसनीय रूप से रोमांचक बाजार'' है और कंपनी इस पर खास ध्यान दे रही है। आईफोन बनाने वाली कंपनी के मुखिया ने यह भी बताया कि भारत में उसके कारोबार ने एक नया तिमाही रिकॉर्ड बनाया है और सालाना आधार पर बेहद मजबूत दो अंकों की वृद्धि हुई है।

 

एप्पल ने पिछले महीने भारत में एक महत्वाकांक्षी खुदरा विस्तार योजना शुरू की और कुक ने दिल्ली और मुंबई में कंपनी के खुदरा स्टोर का उद्घाटन किया। कुक ने तिमाही परिणामों की घोषणा के दौरान कहा, ''दोनों स्टोर एक शानदार शुरुआत के लिए तैयार हैं।'' उन्होंने कहा, ''भारत में कारोबार को देखते हुए, हमने एक तिमाही रिकॉर्ड बनाया और दो अंकों की बेहद मजबूत सालाना वृद्धि दर्ज की।

यह हमारे लिए काफी अच्छी तिमाही थी और भारत आश्चर्यजनक रूप से रोमांचक बाजार है।'' एप्पल के सीईओ ने भारतीय ''बाजार में गतिशीलता'' की तारीफ की और कहा कि इसकी ''जीवंतता अविश्वसनीय है।'' उन्होंने कहा, ''इस पर हमारा काफी अधिक ध्यान है। मैं कुछ दिन पहले वहां था। बाजार में गतिशीलता, जीवंतता अविश्वसनीय है।

आने वाले समय में हम और अधिक ग्राहकों की सेवा करने के लिए वहां अपने परिचालन का विस्तार करेंगे।'' कुक ने कहा कि ऐप्पल के भारत में कई चैनल साझेदार हैं और वे कारोबार की प्रगति से काफी खुश हैं। उन्होंने कहा, ''कुल मिलाकर, मैं वहां ब्रांड के लिए जो उत्साह देख रहा हूं, उससे ज्यादा खुशी नहीं हो सकती।

मध्य वर्ग का आकार बढ़ रहा है और मुझे वास्तव में लगता है कि भारत एक महत्वपूर्ण मोड़ पर है। ये बहुत अच्छी बात है कि हम वहां उपस्थित हैं।'' कुक ने अपनी हालिया भारत यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव और आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर से मुलाकात की थी।

टॅग्स :टिम कुकएप्पलमुंबईदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की