लाइव न्यूज़ :

Flipkart सेल को टक्कर देगा Amazon Summer Sale, मिलेगा 80 फीसदी तक का डिस्काउंट और कैशबैक

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: May 11, 2018 19:15 IST

अमेजन के अलावा फ्लिपकार्ट ने भी कुछ दिन पहले अपने ग्राहकों के लिए फ्लिपकार्ट बिग शॉपिंग डेज सेल पेश की है, जो 13 से 16 मई तक चलेगी।

Open in App

नई दिल्ली, 11 मई: ऑनलाइन शॉपिंग साइट Flipkart के समर सेल की घोषणा के बाद अब Amazon ने भी समर सेल का ऐलान कर दिया है। Amazon Summer Sale का आयोजन 13 मई से शुरू होगी जो कि 16 मई तक चलेगी। फ्लिपकार्ट और अमेजन ने गर्मी के मौके को देखते हुए इन सेल की घोषणा की है।

कंपनी देगी ढेरों ऑफर्स

ICICI क्रेडिट और डेबिट कार्ड से भुगतान करने पर ग्राहकों को 10 फीसदी डिस्काउंट रुपए कैशबैक मिलेगा। बता दें कि अमेजन के ऐप यूजर्स के लिए यह डिस्काउंट लाइव चलेगा, जो रात के 8 बजे से लेकर मिडनाइट तक होगा। अमेजन ने ऐप के जरिए शॉपिंग करने वाले ग्राहकों के लिए 4 लाख रुपए तक के ईनाम भी ऐलान किया है।

इसे भी पढ़ें: फ्री में मिलेगा Xiaomi Redmi Note 5 Pro, कंपनी दे रही है मौका

अमेजन सेल में 4 लाख रुपये जीतने का मौका

13 से 16 मई यानी कि 4 दिनों तक चलने वाली इस सेल में स्मार्टफोन कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक,फैशन, टीवी, स्पोर्ट, फिटनेस जैसी कई और प्रोडक्ट्स पर भारी डिस्काउंट दिया जाएगा। साथ ही, यूजर Amazon Pay का इस्तेमाल करके 10 प्रतिशत ज्यादा कैशबैक पा सकते हैं। ऐप के जरिए शॉपिंग करने वाले यूजर्स के लिए 4 लाख रुपये तक के ईनाम भी ऐलान किया है। वहीं, ICICI बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड यूजर को 10 प्रतिशत अधिक कैशबैक मिलेगा।

सेल में मिल रहे हैं कई धमाकेदार डील

अमेजन समर शापिंग में कई धमाकेदार डील मौजूद है। सेल में करीब 1000 ब्रैंड्स और 40,000 डील होंगी। इस समर सेल में इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम्स पर 50 प्रतिशत, टीवी और अप्लायंसेज पर 35 प्रतिशत, होम और किचन पर 70 प्रतिशत और अमेजन फैशन पर 80 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिलेगा। वहीं, सेल में स्मार्टफोन एक्सेसरीज पर 80 प्रतिशत तक का डिस्काउंट, टॉप ब्रांड स्मार्टफोन, ब्लूटूथ हेडफोन, स्पीकर्स, फिटनेस ट्रेकर्स और स्मार्ट वॉच पर 35 प्रतिशत तक डिस्काउंट मिलेगा। 

इन स्मार्टफोन ब्रैंड पर मिलेगा डिस्काउंट

वहीं, मोबाइल निर्माता कंपनी वनप्लस, एप्पल, सैमसंग, नोकिया और कई मोबाइल निर्माता कंपनी पर डिस्काउंट मिलेगा। जबकि नोकिया 7 प्लस पर 10,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा। लेटेस्ट स्मार्टफोन रियल मी 1 भी इस सेल में उपलब्ध कराया जाएगा। पावर बैंक पर 70 फीसदी और लैपटॉप पर 20,000 रुपये तक छूट मिलेगी। इसके साथ-साथ ऐरो, यूसीबी, वेरोमोडा, फ्लाइंग मशीन, रेगॉनर, ब्लैकबेरी, जेबीएल, बुश, सोनी, एलजी, टीसीएल, बॉस जैसे कई ब्रैंड पर भी डिस्काउंट मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: ये 5 पॉपुलर स्मार्टफोन्स हैं यूजर्स की पहली पसंद, खरीदें 15,000 रुपये से भी कम कीमत में

इसके अलावा अमेजन के ईको डिवाइस, फायर स्टिक, किंडल पेपर व्हाइट, ईबुक पर भी ऑफर मिलेगा। इस सेल में कस्टमर कैशलेस ऑप्शन चुन सकते हैं जिसमें कैशबैक भी पा सकते हैं। बता दें कि ये कैशबैक 250 रुपये से ज्यादा की खरीद पर मिलेगा।

टॅग्स :अमेजनफ्लिपकार्टसेलऑफरस्मार्टफोनलैपटॉपगेजेट्सइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की