लाइव न्यूज़ :

Amazon Summer Sale: 1000 रुपये से कम में मिल रहे हैं ये 10 शानदार गैजेट्स

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: May 15, 2018 14:39 IST

अमेजन अपनी समर सेल में स्मार्टफोन, हेडफोन, ईयरफोन, पावरबैंक और स्मार्टवॉच पर तगड़ा डिस्काउंट दे रही है।

Open in App

नई दिल्ली, 15 मई: Amazon पर 4 दिन तक चलने वाले Summer Sale की शुरूआत हो चुकी है। यह सेल 13 मई से शुरू हुई है जो कि 16 मई तक चलेगी। इस सेल में इलेक्ट्रॉनिक्स, स्मार्टफोन, मोबाइल एक्सेसरीज, लैपटॉप, अपैरल, फुटवियर, होम फर्नीशिंग, फैशन एक्सेसरीज, ग्रॉसरीज पर भारी छूट दी जा रही है। इसमें स्मार्टफोन के अलावा कई दूसरे गैजेट्स कम कीमत के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध है। हम आपको बता रहे हैं ऐसे 10 गैजेट्स, जिनकी कीमत 1,000 रुपये से कम है।

Nokia 105

इस सेल में नोकिया के फीचर फोन Nokia 105 को भी शामिल किया गया है। इस फोन की असली कीमत 1,299 रुपये है। लेकिन सेल में यह फोन 942 रुपये में मिल रहा है। यानी कि फोन पर 21 फीसदी का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस फोन में 1.8 इंच की स्क्रीन, 4MB की रैम, 4MB की इंटरनल मेमोरी और 800 mAh की बैटरी है।

इसे भी पढ़ें: Oppo भारत में आज लॉन्च करेगी नया Realme 1 स्मार्टफोन, यहां देख पाएंगे Live इवेंट

Photron VR BOX 2.0

Photron के वर्चुअल रियलिटी ग्लास की कीमत 1741 रुपये है। सेल में इसको आप सिर्फ 249 में खरीद सकते हैं। यह एंड्रॉयड और आईफोन दोनों डिवाइस को सपोर्ट करता है।

Mi 10000mAh Power bank 2i

अमेजन की समर सेल में Xiaomi का पावर बैंक 899 रुपये में मिल रहा है। इस पावर बैंक की असल कीमत 1,199 रुपये है। यह पावर बैंक दो USB आउटपुट से लैस हैं।

Bingo M2 Waterproof Smart Fitness Band

बिंगो का M2 फिटनेस बैंड 80 फीसदी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। इसकी कीमत 3,999 रुपये है जबकि इसे 789 रुपये में खरीदा जा सकता है। बता दें कि यह पूरी तरह से वाटरप्रूफ है।

boAt BassHeads 230

बोट कंपनी के boAt in-ear हेडफोन अमेजन की सेल में सिर्फ 449 रुपये में मिल रहे हैं। वहीं, इनकी असल कीमत 1,299 रुपये है। इस डिवाइस में इन-लाइन माइक्रोफोन और वन-बटन कंट्रोल है।

SanDisk Ultra USB 3.0 Flash Drive

SanDisk फ्लैश ड्राइव की कीमत 1,125 रुपये है जो कि सेल में 928 रुपये में मिल रही है। कंपनी का दावा है कि इसकी ट्रांसफर स्पीड 100 MB प्रति सेकेंड है।

Philips Spa75B/94 Speaker

फिलिप्स के इस स्पीकर पर 2,670 रुपये की छूट मिल रही है। छूट के बाद इन स्पीकर की कीमत सिर्फ 829 रुपये हैं। इन स्पीकर की असल कीमत 3,499 रुपये है।

Portronics Q26 Bluetooth headset

यह वायरलेस ब्लूटूथ इन-ईयर हेडफोन पर 22 फीसदी का डिस्काउंट दिया जा रहा है। डिस्काउंट के बाद इनकी कीमत 939 रुपये हैं।

Casvo smartwatch

यह स्मार्टवॉच पर 1250 रुपये का डिस्काउंट उपलब्ध है। छूट के बाद यह 749 रुपये में मिल रही है। यह वॉच ब्लैक, रेड और व्हाइट कलर में उपलब्ध है।

इसे भी पढ़ें: OnePlus 6 की शुरू हुई 'Fast AF' सेल, सबसे पहले फोन पाने का मौका, साथ ही कैशबैक ऑफर

AnyCast M2 Plus WiFi TV-Stick

यह डोंगल 919 रुपये में उपलब्ध है। इसकी कीमत 2149 रुपये है। इस पर 57% का डिस्काउंट दिया जा रहा है।

टॅग्स :अमेजनगेजेट्ससेलऑफरइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की