लाइव न्यूज़ :

इस मामले में Jio को पछाड़ एयरटेल पहुंचा सबसे आगे, आइडिया ने अपलोड स्पीड में मारी बाजी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 23, 2019 14:02 IST

ओपनसिग्नल का दावा है कि उसने 1 जून, 2019 से 90 दिन तक 42 भारतीय शहरों में 76.77 लाख उपकरणों पर अपना यह सर्वे किया है। ओपनसिग्नल ने लगातार पाया है कि एयरटेल 4जी डेटा डाउनलोड में सबसे तेज नेटवर्क है।

Open in App
ठळक मुद्देरिपोर्ट के अनुसार मोबाइल एप से वॉयस कॉल करने के मामले में वोडाफोन का नेटवर्क सबसे बेहतर है। ओपनसिग्नल ने लगातार पाया है कि एयरटेल 4जी डेटा डाउनलोड में सबसे तेज नेटवर्क है।

डेटा की रफ्तार और वीडियो स्ट्रीमिंग में भारती एयरटेल का 4जी नेटवर्क सबसे आगे है। वहीं डेटा अपलोड की रफ्तार के मामले में आइडिया सबसे आगे है। मोबाइल सेवा विश्लेषण कंपनी ओपनसिग्नल ने यह जानकारी दी है। उपभोक्तताओं तक 4जी नेटवर्क की उपलब्धता के मामले में रिलायंस जियो सबसे आगे रहा। 

ब्रिटेन की कंपनी ने अपने विश्लेषण में पाया कि रिलायंस जियो की 4जी सेवाएं 97.8 प्रतिशत समय उपभोक्ताओं को उपलब्ध रहती हैं। वहीं एयरटेल इस मामले में 89.2 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर है। जियो के नेटवर्क पर ज्यादातर समय 4जी सेवाएं उपलब्ध होने की वजह से ओपनसिग्नल ने पाया कि उसके नेटवर्क पर ‘लेटंसी’ अनुभव अन्य आपरेटरों की तुलना में कुल स्कोर पर सबसे बेहतर रहा। 

दिलचस्प तथ्य यह है कि एयरटेल 4जी 53.6 मिलीसेकेंड के साथ लेटंसी स्कोर के मामले में जियो से आगे रही। ओपनसिग्नल ने कहा कि इससे ग्राहकों को उच्च 4जी उपलब्धता का महत्व एक बार फिर पता चलता है। जियो सिर्फ 4जी परिचालक है और इसके नेटवर्क पर हमारे प्रयोगकर्ता तेज 4जी नेटवर्क के साथ अधिक समय तक जुड़े रहते हैं। इससे आपरेटर को हमारा कुल लेटंसी अनुभव पुरस्कार जाता है। लेटंसी से मोबाइल डेटा अनुभव प्रभावित होता है। 

लेटंसी के निचले स्तर का आशय है कि मोबाइल एप्लिकेशंस, सेवाओं, वीडियो स्ट्रीमिंग और एप के जरिये कॉलिंग का अनुभव बेहतर रहेगा। रिपोर्ट के अनुसार मोबाइल एप से वॉयस कॉल करने के मामले में वोडाफोन का नेटवर्क सबसे बेहतर है। वहीं आइडिया की 4जी नेटवर्क पर अपलोड रफ्तार 4 एमबीपीएस की है और 3जी नेटवर्क पर यह 0.9 एमबीपीएस है। 

ओपनसिग्नल का दावा है कि उसने 1 जून, 2019 से 90 दिन तक 42 भारतीय शहरों में 76.77 लाख उपकरणों पर अपना यह सर्वे किया है। ओपनसिग्नल ने लगातार पाया है कि एयरटेल 4जी डेटा डाउनलोड में सबसे तेज नेटवर्क है। जबकि ट्राई ने पिछले कई माह से रिलायंस जियो को सबसे तेज नेटवर्क करार दिया है।रिपोर्ट के अनुसार सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल का देशभर में 3जी नेटवर्क है। कंपनी का बहुत छोटे से हिस्से में 4जी नेटवर्क है। बीएसएनएल की डेटा रफ्तार 3.1 मेगाबिट प्रति सेकेंड की है।

टॅग्स :एयरटेलवोडाफ़ोनजियो
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

कारोबार80,502 करोड़ रुपये का बकाया, वोडाफोन आइडिया का शुद्ध घाटा कम होकर 5,286 करोड़ रुपये

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारVodafone Idea: ₹87,695 करोड़ बकाया, मोदी सरकार ने वोडाफोन-आइडिया को 5 साल की दी राहत, शेयर बाजार 11% गिरा

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की