लाइव न्यूज़ :

Jio के 6 पैसे प्रति मिनट शुल्क पर Airtel का जवाब, कहा- इस वजह से लगाया गया उपभोक्ताओं पर एक्स्ट्रा चार्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 10, 2019 09:50 IST

रिलायंस जियो के ग्राहकों को किसी दूसरे नेटवर्क पर कॉल करने के लिए अब 6 पैसे प्रति मिनट का शुल्क देना होगा। एयरटेल ने ट्राई से इसकी शिकायत की है।

Open in App
ठळक मुद्देएक बयान में एयरटेल ने कहा कि जियो ऐसा IUC चार्ज खत्म करने के लिए कर रहा है। जियो अभी अपने 4 जी उपभोक्ताओं से सिर्फ डेटा का शुल्क लेती है कॉलिंग शुल्क नहीं।

अरबपति उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो ने उपभोक्ताओं से किसी अन्य कंपनी के नेटवर्क पर कॉल करने पर छह पैसे प्रति मिनट की दर से शुल्क लेने की घोषणा की है। यानी जियो के उपभोक्ताओं द्वारा प्रतिद्वंद्वी एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया के नेटवर्क पर कॉल के लिए उनसे छह पैसे प्रति मिनट का शुल्क लिया जाएगा। हालांकि, कंपनी इसकी भरपाई के लिये उपभोक्ताओं को बराबर मूल्य का मुफ्त डेटा देगी।

एयरटेल ने ट्राई से इसकी शिकायत की है। एक बयान में एयरटेल ने कहा कि जियो ऐसा IUC चार्ज खत्म करने के लिए कर रहा है। माना जा रहा है कि इसके बाद वोडाफोन और एयरटेल भी अपने कॉल रेट महंगे कर सकते हैं इससे उपभोक्ताओं को नुकसान उठाना पड़ सकता है।

जियो की प्रतिद्वंद्वी दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने आरोप लगाया है कि रिलायंस जियो द्वारा अपने ग्राहकों से नेटवर्क से प्रतिद्वंद्वी फोन कंपनियों के नेटवर्क पर वॉयस कॉल के लिए छह पैसे प्रति मिनट का शुल्क लगाने का फैसला इंटरकनेक्ट शुल्क (आईयूसी) को नीचे लाने को दबाव बनाने का प्रयास है। एयरटेल ने इसके साथ ही कहा कि आईयूसी की मौजूदा जारी समीक्षा इस बारे में भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) द्वारा पूर्व में जताई गई मंशा के अनुरूप है। 

जियो के नियामकीय रुख को पलटने के आरोप को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए ट्राई के एक अधिकारी ने कहा कि अभी समीक्षा सिर्फ विचार विमर्श के स्तर पर है। यह निर्णय के स्तर पर नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसे मे जियो फैसला आने से पहले ही निष्कर्ष पर पहुंच गई है। वहीं वोडाफोन ने बयान में कहा कि एक दूरसंचार सेवाप्रदाता द्वारा अन्य सेवाप्रदाताओं के नेटवर्क पर कॉल के लिए शुल्क लेने का फैसला जल्दबाजी में लिया गया है। इससे यह तथ्य भी सामने नहीं आता कि इंटरकनेक्ट आपरेटरों के बीच एक करार है और यह उपभोक्ता मूल्य का मामला नहीं है।

जियो द्वारा यह कदम उस समय उठाया गया है जबकि इस तरह के संकेत हैं कि कॉल जोड़ने का शुल्क 31 दिसंबर की पहले तय की गई समयसीमा तक समाप्त नहीं हो पाएगा। जियो ने इसके लिए भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) द्वारा पैदा की गई अनिश्चितता को जिम्मेदार ठहराया है। जियो ने कहा है कि ट्राई ने इंटरकनेक्ट प्रयोग शुल्क (आईयूसी) के मुद्दे को फिर खोल लिया है। वहीं उद्योग की अन्य कंपनियों का कहना है कि यह जियो का ‘यू-टर्न’ है जिसने ग्राहकों को जीवनभर मुफ्त कॉल का वादा किया था।

जियो ने बयान में कहा कि जब तक कि उसे अपने उपभोक्ताओं द्वारा किसी अन्य नेटवर्क पर फोन करने के एवज में किसी कंपनी को भुगतान करना होगा, तब तक उनसे यह शुल्क लिया जाएगा। जियो अभी अपने 4 जी उपभोक्ताओं से सिर्फ डेटा का शुल्क लेती है। देश में कहीं भी वॉयस कॉल मुफ्त है। कंपनी ने कहा कि जियो के फोन या लैंडलाइन पर कॉल करने पर शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसके साथ ही व्हाट्सएप और फेसटाइम समेत इस तरह के अन्य मंचों से किये गये फोन कॉल पर भी शुल्क नहीं लगेगा। सभी नेटवर्क के इनकमिंग फोन नि:शुल्क रहेंगे। 

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने इंटरकनेक्ट प्रयोग शुल्क (आईयूसी) को 2017 में 14 पैसे से घटाकर छह पैसे प्रति मिनट कर दिया था। ट्राई ने इस व्यवस्था को 31 दिसंबर, 2019 तक समाप्त करने का प्रस्ताव किया था। अब नियामक ने इस बात की समीक्षा के लिए परिचर्चा पत्र निकाला है क्या इस समयसीमा को आगे बढ़ाने की जरूरत है। कंपनी ने कहा कि चूंकि जियो के नेटवर्क पर वॉयस कॉल मुफ्त है। ऐसे में प्रतिद्वंद्वी नेटवर्कों के काफी ऊंचा शुल्क देने वाले 35 से 40 करोड़ 2जी उपभोक्ता उसके ग्राहकों को मिस्ड कॉल देते हैं। इस वजह से पिछले तीन साल के दौरान भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया को 13,500 करोड़ रुपये का भुगतान करना पड़ा है। यह पहली बार होगा कि जबकि जियो के उपभोक्ताओं को वॉयस कॉल के लिए भुगतान करना होगा।

समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा से इनपुट्स लेकर

टॅग्स :जियोएयरटेलट्राईवोडाफ़ोन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

कारोबार80,502 करोड़ रुपये का बकाया, वोडाफोन आइडिया का शुद्ध घाटा कम होकर 5,286 करोड़ रुपये

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारVodafone Idea: ₹87,695 करोड़ बकाया, मोदी सरकार ने वोडाफोन-आइडिया को 5 साल की दी राहत, शेयर बाजार 11% गिरा

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की