लाइव न्यूज़ :

Jio को चुनौती देगा Airtel का नया प्लान, 365GB और अनलिमिटेड कॉल्स की मिलेगी सुविधा

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: January 22, 2019 17:43 IST

Airtel के इस नए प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड कॉल, डेटा और एसएमएस की सुविधा दी जाएगी। इसकी वैलिडिटी 365 दिनों की है। एयरटेल का यह प्लान Reliance Jio की ओर से हाल ही में लॉन्च किए गए 1699 रुपये प्लान को टक्कर देगा।

Open in App

टेलीकॉम कंपनी Airtel ने अपने प्रीपेड यूजर्स को ध्यान में रखते हुए बाजार में अपना नया वार्षिक प्लान लॉन्च किया है। कंपनी ने 1,699 रुपये में इस नए प्लान को पेश किया है। एयरटेल के इस नए प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड कॉल, डेटा और एसएमएस की सुविधा दी जाएगी। जैसा कि हमने बताया कि यह प्लान वार्षिक प्लान है तो इसकी वैलिडिटी 365 दिनों की है। एयरटेल का यह प्लान Reliance Jio की ओर से हाल ही में लॉन्च किए गए 1699 रुपये प्लान को टक्कर देगा।

Airtel

क्या सुविधा मिलेंगी Airtel के वार्षिक प्लान में?

Airtel के 1699 रुपये के वार्षिक रीचार्ज प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। Telecom Talk की रिपोर्ट के मुताबिक, एयरटेल का 1,699 रुपये वाला प्रीपेड पैक अनलिमिटेड एसटीडी, रोमिंग, लोकल कॉल, रोज 100 एसएमएस और रोजाना 1 जीबी डेटा के साथ आता है। प्लान में कॉलिंग के लिए कोई FUP लिमिट नहीं रखी गई है। फिलहाल इस प्लान को हिमाचल सर्कल में ही लॉन्च किया है। लेकिन उम्मीद है कि इसे जल्द ही दूसरी जगह पर पेश किया जाएगा।

इसके अलावा, यूजर Airtel TV ऐप पर प्रीमियम कंटेंट सब्सक्रिप्शन का भी लुत्फ उठा पाएंगे, बता दें कि इसके लिए आपको अतिरिक्त चार्ज नहीं देना होगा।

airtel-vs-jio

Airtel vs Jio वार्षिक प्लान

एयरटेल ने इस प्लान को जियो को मात देने के लिए लॉन्च किया है। हाल ही में जियो ने भी अपना वार्षिक प्लान बाजार में पेश किया था। जियो के वार्षिक प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, प्रतिदिन 100 एसएमएस और प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा मिलेगा। इस प्लान की वैलिडिटी 365 दिनों की है।

टॅग्स :एयरटेलजियोरिलायंस जियोप्रीपेड प्लानटेलीकॉमरिचार्ज प्लान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

क्रिकेट44.6 करोड़ दर्शकों ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर महिला विश्व कप देखा?, जियोहॉटस्टार पर 18.5 करोड़ उपयोगकर्ता, पुरुष टी20 विश्व कप फाइनल रिकॉर्ड की बराबरी

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की