लाइव न्यूज़ :

Airtel लाया दिवाली धमाका ऑफर, लॉन्च किए 5 नए प्रीपेड प्लान्स, 90 दिन तक सबकुछ होगा फ्री

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: November 6, 2018 13:24 IST

टेलीकॉम कंपनी Airtel ने 178 रुपये, 229 रुपये, 344 रुपये, 495 रुपये और 559 रुपये वाले 5 नए रीचार्ज प्लान को बाजार में उतारा है। जियो को टक्कर देने के लिए एयरटेल लगातार नए रीचार्ज पैक लॉन्च कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देAirtel ने ग्राहकों को लुभाने के लिए एक साथ 5 नए प्रीपेड पैक लॉन्च किएये प्लान्स 178 रुपये से शुरु है जो 559 रुपये के बीच हैंजियो को टक्कर देने के लिए एयरटेल लगातार नए रीचार्ज पैक लॉन्च कर रही है

नई दिल्ली, 6 नवंबर:टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने अपने यूजर्स को दिवाली गिफ्ट दिया है। टेलीकॉम सेक्टर में बढ़ते कॉम्पिटीशन को देखते हुए Airtel ने ग्राहकों को लुभाने के लिए एक साथ 5 नए प्रीपेड पैक लॉन्च किए हैं। इन नए पैक्स में यूजर्स को कुल 126 जीबी डेटा का फायदा मिलेगा। ये प्लान्स 178 रुपये से शुरु है जो 559 रुपये के बीच हैं। टेलीकॉम कंपनी ने 178 रुपये, 229 रुपये, 344 रुपये, 495 रुपये और 559 रुपये वाले 5 नए रीचार्ज प्लान को बाजार में उतारा है। जियो को टक्कर देने के लिए एयरटेल लगातार नए रीचार्ज पैक लॉन्च कर रही है।

टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, ये प्लान पैक्स फर्स्ट रिचार्ज (FRC) पैक है यानी इनका फायदा सिर्फ नए यूजर्स को ही मिलेगा। इनका फायदा नए कनेक्शन लेने वालों को पहली बार सिम लेते वक्त और दूसरी कंपनी से एयरटेल में पोर्ट कराने वालों को मिलेगा। आइए जानते हैं इन रीचार्ज प्लान्स के बारे में विस्तार से..

178 रुपये वाला प्लान

– अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल्स, अनलिमिटेड रोमिंग– 100 फ्री लोकल और रोज नेशनल एसएमएस– 1 जीबी 3G/4G डाटा रोज– वैलिडिटी 28 दिन

मौजूदा यूजर के लिए ये बेनिफिट्स एयरटेल के 149 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में हैं लेकिन यह प्लान चुनिंदा सर्किल में ही लागू है।

229 रुपये वाला प्लान

– अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल्स, अनलिमिटेड रोमिंग– 100 फ्री लोकल और रोज नेशनल एसएमएस– 1.4 जीबी 3G/4G डाटा रोज– वैलिडिटी 28 दिन

मौजूदा यूजर के लिए ये बेनिफिट्स 199 रुपये में हैं।

Airtel

344 रुपये वाला प्लान

– अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल्स, अनलिमिटेड रोमिंग– 100 फ्री लोकल और नेशनल एसएमएस रोज– 2 जीबी 3G/4G डाटा रोज– वैलिडिटी 28 दिन

495 रुपये वाला प्लान

– अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल्स, अनलिमिटेड रोमिंग– 100 फ्री लोकल और नेशनल एसएमएस रोज– 1.4 जीबी 3G/4G डाटा रोज– वैलिडिटी 84 दिन

559 रुपये वाला प्लान

– अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल्स, अनलिमिटेड रोमिंग– 100 फ्री लोकल और नेशनल एसएमएस रोज– 1.4 जीबी 3G/4G डाटा रोज– वैलिडिटी 90 दिन

टॅग्स :एयरटेलप्रीपेड प्लानजियोटेलीकॉमदिवाली
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

भारतयूनेस्को विरासत में भारत का सांस्कृतिक आलोक

भारतविश्व धरोहर दीपावली?, यूनेस्को में गूंजे ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’, पीएम मोदी और सीएम योगी ने क्या कहा?, देखिए तस्वीरें और वीडियो

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की