लाइव न्यूज़ :

सीने के एक्स-रे से उम्र बताने वाला एआई-मॉडल हुई विकसित, जानें इस तकनीक के बारे में

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 18, 2023 15:21 IST

अनुसंधानकर्ताओं ने अपने अध्ययन में कहा कि इस निष्कर्ष से चिकित्सा के क्षेत्र में बड़ी मदद मिलेगी और इससे बीमारी का पहले ही पता लगाने और उसे रोकने की दिशा में काम करने का मार्ग प्रशस्त होगा।

Open in App
ठळक मुद्देजापान के ओसाका मेट्रोपोलिटन विश्वविद्यालय के अनुसंधान से पता चला है। एआई का यह मॉडल अनुमानित और सटीक उम्र के बीच के अंतर से उच्च रक्तचाप और असाध्य श्वसन रोग से संबंधित बीमारियों के बारे में संकेत दे सकता है।

नयी दिल्लीः हाल में विकसित कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का मॉडल किसी के भी सीने के एक्स-रे से उसकी उम्र का आकलन कर सकता है। ‘द लांसेट हेल्दी लॉन्गेविटी’ पत्रिका में प्रकाशित नए अनुसंधान से यह जानकारी सामने आई है। जापान के ओसाका मेट्रोपोलिटन विश्वविद्यालय के अनुसंधान से पता चलता है कि एआई का यह मॉडल अनुमानित और सटीक उम्र के बीच के अंतर से उच्च रक्तचाप और असाध्य श्वसन रोग से संबंधित बीमारियों के बारे में संकेत दे सकता है।

अनुसंधानकर्ताओं ने अपने अध्ययन में कहा कि इस निष्कर्ष से चिकित्सा के क्षेत्र में बड़ी मदद मिलेगी और इससे बीमारी का पहले ही पता लगाने और उसे रोकने की दिशा में काम करने का मार्ग प्रशस्त होगा। जैसे जैसे वैश्विक आबादी की उम्र बढ़ रही है, उम्र से संबंधित और लंबी उम्र के विषय में अनुसंधान का महत्व बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि बुढ़ापा एक जटिल बदलाव है जिसके साथ कई बीमारियां आती हैं और यह अलग अलग लोगों पर अलग अलग असर डालता है।

अनुसंधान का नेतृत्व करने वाले याशुहितो मित्सुयामा ने कहा, ‘‘दवा के क्षेत्र में सटीक उम्र महत्वपूर्ण कारकों में से एक होती है। हमारे नतीजे बताते हैं कि सीने की रेडियोग्राफी-आधारित स्पष्ट उम्र, कालानुक्रमिक उम्र से परे स्वास्थ्य स्थितियों को सटीक रूप से दर्शा सकती है।’’ उम्र के आकलन के लिए एआई मॉडल को 2008 और 2021 के बीच स्वास्थ्य जांच के लिए आए 36,051 स्वस्थ व्यक्तियों से संकलित उनके सीने के करीब 67,000 रेडियोग्राफ का इस्तेमाल कर प्रशिक्षित किया गया है।

अनुसंधानकर्ताओं ने पाया कि मॉडल एआई अनुमानित उम्र और व्यक्ति की सटीक उम्र के बीच मजबूत संबंध दिखाती है। फिर इसे ज्ञात बीमारियों वाले कई रोगियों से संकलित सीने की अतिरिक्त 34,197 रेडियोग्राफ पर एआई-अनुमानित आयु और प्रत्येक बीमारी के बीच संबंध का विश्लेषण करने के लिए प्रशिक्षित किया गया।

कुल मिलाकर इस एआई मॉडल को जापान में पांच संस्थानों से 70,248 उम्मीदवारों से संकलित करीब 1,01,300 एक्स-रे (सीने के) से प्रशिक्षित किया गया। व्यक्ति की अनुमानित एआई उम्र और उनकी सटीक उम्र के बीच तुलना से उच्च रक्तचाप, हाइपरयुरिसीमिया (रक्त में उच्च यूरिक एसिड का स्तर) और श्वसन से संबंधित असाध्य रोगों जैसी गंभीर बीमारियों के बीच संबंध का पता चला।

अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि इसका अर्थ है कि एआई द्वारा अनुमानित आयु जितनी अधिक होगी, इन व्यक्तियों में उपरोक्त बीमारियां होने की संभावना उतनी ही अधिक होगी। 

टॅग्स :उच्च रक्तचापजापान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजापान के युशी तनाका को 21-15, 21-11 से हराकर लक्ष्य सेन चैंपियन, 475,000 डॉलर इनामी ऑस्ट्रेलियाई ओपन सुपर 500 बैडमिंटन पर किया कब्जा

ज़रा हटकेVIDEO: भारतीय तकनीकी विशेषज्ञ ने जापान में फ्रेशर के रूप में बताई अपनी मंथली सैलरी, इंटरनेट पर पूछा गया 'क्या यह पर्याप्त है?'

विश्वजापान ने 6.7 तीव्रता के भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी, मौसम एजेंसी ने जारी की एडवाइजरी

कारोबारHonda Electric SUV zero alpha: होंडा इलेक्ट्रिक एसयूवी ‘होंडा 0 ए’ का अनावरण, 2027 में भारत में उपलब्ध, जानें फीचर और कीमत

विश्वकौन हैं साने ताकाइची?, जापान में रच दिया इतिहास

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए

टेकमेनियाक्या है क्लाउडफ्लेयर में रुकावट की वजह? जानिए एक्स, चैटजीपीटी और दूसरी लोकप्रिय वेबसाइटें क्यों हुईं डाउन?

टेकमेनियाX Down: एलन मस्क का एक्स उपयोगकर्ताओं के लिए हुआ डाउन, यूजर हुए परेशान

टेकमेनियागंभीर संकट परोस रहा है सोशल मीडिया