लाइव न्यूज़ :

'शहीद भगत सिंह' का मुस्कुराता हुआ वीडियो वायरल, इस तरह आप भी अपने करीबियों की तस्वीरों में डाल सकते हैं जान

By अमित कुमार | Updated: March 1, 2021 18:07 IST

टेक्नोलॉजी की वजह से आज की दुनिया में बहुत कुछ संभव हो गया है। एक फीचर की मदद से आप भी अब अपने मृतकों की फोटो को बोलते हुए देख सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकई स्वतंत्रता सेनानियों का वीडियो यूजर्स सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। इन तस्वीरों को देखकर उनके जिंदा होने का एहसास किया जा सकता है। अपने पूर्वजों की पुरानी तस्वीरों का इस्तेमाल कर आप भी वीडियो बना सकते हैं।

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में रहने वाले कीर्तिक शशिधरन का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कीर्तिक शशिधरन पेशे से एक लेखक हैं जो अक्सर न्यूजपेपर में अपनी कॉलम में लिखते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने शहीद भगत सिंह का एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो को एनिमेटेड किया गया है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। 

शशिधरन ने कई ऐतिहासिक व्यक्तित्व का वीडियो शेयर किया है। स्वामी विवेकानंद, लोकमान्य तिलक, लेखक मुंशी प्रेमचंद और कस्तूरबा गांधी जैसे कई हस्तियों के वीडियो को शशीधरण ने अपने ट्विटर पर पोस्ट किया है। शशिधरन ने भगत सिंह का आंखे चमचमाते और मुस्कुराते हुए वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि प्रेरणा देने वाले भगत सिंह की एक दम असली तस्वीर एक क्रांतिकारी आवाज जिसे 24 साल की उम्र में फांसी पर चढ़ा दिया गया था। 

'डीप नॉस्टैल्जिया' की मदद से लोग बना रहे हैं वीडियो

इस वीडियो को वेबसाइट MyHeritage के 'डीप नॉस्टैल्जिया' से एनिमेटेड किया गया है। MyHeritage ने एक ब्लॉग पोस्ट में लिखा है, "यह फीचर सही मायने में 'आपके पुराने परिवार के फोटो को जीवन में लाता है।  आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस फीचर 'डीप नॉस्टैल्जिया' से पुरानी तस्वीरों को वीडियो का शक्ल दिया जा सकता है। जैसे पलके झपकाना, होठों पर मुस्कुराहट लाना, फैंस को एनिमेटेड वीडियो का यह फीचर खूब पसंद आ रहा है। 

आप भी आसानी से बना सकते हैं इस तरह के वीडियो

MyHeritage नामक वेबसाइट आपके डीएनए टेस्ट और आपकी जानकारी के आधार पर कई जानकारियां प्राप्त कराता है। इस वेबसाइट पर लॉगिन करने के बाद  'डीप नॉस्टैल्जिया' फीचर की मदद से कुछ ही संकेड में आप भी वीडियो बना सकते हैं। इस फीचर का इस्तेमाल आप अपने फोन पर भी कर सकते हैं। कई लोग पुराने लोगों की तस्वीरों को एडिट कर सोशल मीडिया पर अब तक पोस्ट कर चुके हैं। 

इस तरह जा सकते हैं वेबसाइट पर...  https://www.myheritage.com/deep-nostalgia

टॅग्स :भगत सिंहप्रेमचंदमहात्मा गाँधीटेक्नोसोशल मीडियावायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की