लाइव न्यूज़ :

7 जून टेक की बड़ी खबरें: Oppo स्मार्टफोन से लेकर Dell लैपटॉप के लॉन्च तक इन खबरों पर रहेगी सबकी नजर

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: June 7, 2019 10:04 IST

टेक जगत में आज यानी 7 जून 2019 को कई बड़ी खबरें सामने आ रही है। Oppo फोन की बिक्री से लेकर Dell कंपनी के लैपटॉप लॉन्च होने तक की बड़ी खबरें आज की हैं। तो आइए जानते हैं खबरों को विस्तार से...

Open in App

टेक जगत में आज यानी 7 जून 2019 को कई बड़ी खबरें सामने आ रही है। Oppo फोन की बिक्री से लेकर Dell कंपनी के लैपटॉप लॉन्च होने तक की बड़ी खबरें आज की हैं। तो आइए जानते हैं खबरों को विस्तार से...

Oppo Reno, Reno 10x Zoom की पहली सेल

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo ने पिछले महीने भारत में Oppo Reno और Reno 10x Zoom Edition को लॉन्च किया था। आज यानी 7 जून को इस फोन की बिक्री भारत में की जाएगी। बता दें कि ओप्पो अपने रेनो और रेनो 10एक्स जूम एडिशन फोन की बिक्री ऑनलाइन मार्केट के साथ-साथ ऑफलाइन बाजार में भी करेगी। अगर आप Oppo Reno फोन को ऑनलाइन खरीदना चाहते हैं तो ई-कॉमर्स साइट Amazon से खरीद सकते हैं वहीं, Reno 10x Zoom को फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

Realme C2 की फ्लैश सेल

स्मार्टफोन मेकर कंपनी Realme के स्मार्टफोन्स को बाजार में यूजर्स की ओर काफी अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है। रियलमी ने इस साल अप्रैल में Realme C2 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। लॉन्च के बाद रियलमी सी2 को फ्लैश सेल में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाता है। आज यानी 7 जून को फोन की एक बार फिर से बिक्री की जाएगी। ग्राहक Realme C2 को ई-कॉमर्स साइट Flipkart और कंपनी के आधिकारिक साइट से खरीद सकते हैं।

Dell का लॉन्च इवेंट

अब बात करते हैं आज लॉन्च होने वाले Dell कंपनी के लैपटॉप की। डेल कंपनी आज भारत में अपना नया लैपटॉप लॉन्च करने वाली है। नई दिल्ली में होने वाले एक इवेंट के दौरान कंपनी इस फोन से पर्दा उठाएगी। कंपनी का आने वाला लैपटॉप (Laptop) एक बिजनेस लैपटॉप है। डेल ब्रैंड के इस बिजनेस लैपटॉप को कंपनी किस नाम से पेश करेगी, अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है।

टॅग्स :ओप्पोडेलरियलमीस्मार्टफोनमोबाइललैपटॉप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

भारतBMC Elections 2026: बीएमसी चुनाव में डालने जा रहे हैं वोट, तो पहले ही कर लें ये काम; वरना मतदाता केंद्र पर होगी दिक्कत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की