लाइव न्यूज़ :

छुट्टियां प्लान करने में ये 5 Travel Apps करेंगी आपकी मदद

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: December 27, 2017 18:43 IST

देश-दुनिया में घुमने के शौकीन तो हम यहाँ लेकर आये हैं ऐसे कुछ ऐप्स जो आपको देश दुनिया में घूमने में मदद करेंगे

Open in App

भारत में रोज लाखों लोग सफर करते हैं। कोई काम के सिलसिले में सफर करता है तो कोई छुट्टियां मनाने के लिए सफर करता है। ऐसे में घूमने के लिए कोई हिल स्टेशन जाना पसंद करता है तो कोई धार्मिक स्थानों पर। हालांकि समय और पैसे को देखते हुए कभी कभार घूमने के स्थान का चुनाव करना काफी मुश्किल हो जाता है। वहीं, बाजार में मौजूद कुछ ऐसी ऐप्स उपलब्ध है जिनकी मदद से आप अपनी मनपसंद जगह को चुन सकते हैं। हम अपनी इस खबर में आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी देने जा रहे हैं।

App in the Air

जैसा की नाम से ही पता चल रहा है यह ऐप आपको फ्लाइट्स की जानकारी देगा। इस ऐप के जरिए आप अपने ट्रैवल को और भी सस्ता बना सकते हैं। यह ऐप आपको रियल टाइम फ्लाइट्स के बारे में जानकारी देगा। इसके अलावा एयरपोर्ट नेविगेशन मैप और टिप्स, फ्लाइट अपडेट, गेट चेंजेस इन सभी को आप इस ऐप के जरिए अपने मोबाइल में पा सकते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, अगर आप रोमिंग में हैं तो आप इस ऐप से ऑफलाइन अपडेट भी पा सकते हैं। इसके लिए अलग से कोई चार्ज भी नहीं देना होगा। इस ऐप को आप गूगल प्ले स्टोर से फ्री में डाउनलोड कर सकेंगे। यह ऐप iOS और एंड्रायड दोनों पर काम करता है।

Airbnb

Airbnb एप के जरिए आप होटल की जगह, उस शहर के बीचों बीच एक घर या छोटा कॉटेज बुक करवा सकते हैं। इसके अलावा इस ऐप के माध्यम से आप उस शहर के स्थानीय जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। इस ऐप को आप गूगल प्ले स्टोर से फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। यह ऐप iOS और एंड्रॉयड दोनों पर काम करता है।

British Airways

ब्रिटिश एयरवेज का ऐप आपको उड़ानें, चेक-इन, सीटों का चयन और एक डिजिटल बोर्डिंग पास डाउनलोड करने की अनुमति देता है ताकि आपको प्रिंटर के पास जाने या चेक-इन डेस्क के पास जाने की जरूरत न हो। इसके अलावा यह ऐप आपको लाइव डिपार्चर और फ्लाइट इन्फॉर्मेशन देता है। सिर्फ इतना ही नहीं, जब आप अपनी फ्लाइट के लिए इंतजार करते हैं तो आप अपनी मनपसंद फिल्म का भी चयन कर सकते हैं। इस ऐप को आप गूगल प्ले स्टोर से फ्री में डाउनलोड कर सकेंगे। यह ऐप iOS और एंड्रायड दोनों पर काम करता है।

Booking.com

Booking.com दुनिया के बेस्ट होटल बुकिंग वेबसाइट में से एक है। यूजर अपने स्मार्टफोन से इस ऐप के जरिए दुनिया के किसी भी होटल और घर के बेस्ट डील की जानकरी पा सकते हैं। इसके अलावा जब आप अपनी बुकिंग को पूरा करते हैं तो आपको तुरंत बुकिंग कन्फर्मेशन रिसीव हो जाता है और उस एरिया का ऑफलाइन मैप भी मिल जाता है। इस ऐप को आप गूगल प्ले स्टोर से फ्री में डाउनलोड कर सकेंगे। यह ऐप iOS और एंड्रायड दोनों पर काम करता है।

Cleartrip

क्लियरट्रिप एक ऐसा ऐप है जिसके जरिए आप फ्लाइट, होटल्स और ट्रेन की बुकिंग कर सकते हैं। क्लियरट्रिप एक भारतीय कंपनी है। इस ऐप के जरिए आप दुनिया के 15000 शहरों के होटल में सिर्फ एक क्लिक में बुकिंग करवा सकते हैं। इस ऐप को आप गूगल प्ले स्टोर से फ्री में डाउनलोड कर सकेंगे। यह ऐप iOS और एंड्रायड दोनों पर काम करता है।

टॅग्स :ऐपगूगलस्मार्टफोनएंड्राइडएंड्रॉयड ऐप्सटेक न्यूज़टेक्नोलॉजी
Open in App

संबंधित खबरें

टेकमेनियाये 5 एप्स जो आपको दे रही हैं फ्री इंटरनेट डाटा और कॉलिंग

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए

टेकमेनियाक्या है क्लाउडफ्लेयर में रुकावट की वजह? जानिए एक्स, चैटजीपीटी और दूसरी लोकप्रिय वेबसाइटें क्यों हुईं डाउन?

टेकमेनियाX Down: एलन मस्क का एक्स उपयोगकर्ताओं के लिए हुआ डाउन, यूजर हुए परेशान

टेकमेनियागंभीर संकट परोस रहा है सोशल मीडिया