लाइव न्यूज़ :

फर्राटेदार इंग्लिश बोलने में मदद करेंगी ये 5 ऐप्स, अभी कर लें डाउनलोड

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: October 22, 2018 17:06 IST

अभी भी कई ऐसे लोग हैं जो अंग्रेजी नहीं बोल पाते हैं जिसके कारण उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अगर आप की भी यही समस्या है तो हम आपकी मदद करेंगे। हम आपके लिए कुछ ऐसे ऐप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप आसानी से अंग्रेजी सीख सकते हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 22 अक्टूबर: देश हो या दुनिया में शायद ही ऐसा कोई काम होगा जो बिना अंग्रेजी के हो जाए। अंग्रेजी हमारे जीवन का एक खास हिस्सा बन चुका है। स्कूल से लेकर कॉलेज या फिर ऑफिस हर जगह अंग्रेजी की डिमांड है। लेकिन अभी भी कई ऐसे लोग हैं जो अंग्रेजी नहीं बोल पाते हैं जिसके कारण उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अगर आप की भी यही समस्या है तो हम आपकी मदद करेंगे। हम आपके लिए कुछ ऐसे ऐप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप आसानी से अंग्रेजी सीख सकते हैं।

बता दें कि ये ऐप्सएंड्रॉयड और आईओएस दोनों ही यूजर्स के लिए उपलब्ध हैं। तो आइए जानते हैं इन ऐप्स के बारे में...

Hello English

गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर पर मौजूद यह ऐप बिना इंटरनेट के भी काम करती है। इस ऐप के जरिए आप 23 अलग-अलग भाषाओं में अंग्रेजी सीख सकते हैं। इसमें हर स्तर के लोगों के लिए चैप्टर्स दिए गए हैं। साथ ही आप को रोज के होमवर्क दिए जाते हैं जिन्हें पूरा करके आप पॉयंद कलेक्ट कर सकते हैं। यह ऐप यूजर को लाइव सेशन भी देती है जहां एक्सपर्ट ऑनलाइन रहकर आपकी समस्याओं को दूर करते हैं।

Learn Languages busuu

इस ऐप में बिगिनर से लेकर एडवांस लेवल तक के लेसन मौजूद हैं। इसके जरिए आप अपनी बेहतर अंग्रेजी बोल और लिख सकते हैं। यह ऐप आपके राइटिंग स्किल और स्पोकेन दोनों को ही सुधारता है। आप अपनी अंग्रेजी को और बेहतर बनाने के लिए इसमें अंग्रेजी बोलने वाले लोगों से भी बात कर सकते हैं।

Babbel Learn Languages

यह ऐप अपने यूजर्स को बेसिक कन्वर्सेशनल स्किल्स को सिखाता है। इस ऐप का इस्तेमाल उनके लिए ज्यादा फायदेमंद हो सकता है जो अपनी वोकेबलरी को सुधारना चाहते हैं। यह यूजर्स को फ्रेजेज के जरिए अंग्रेजी सीखने में मदद करती है। यह ऐप 4 अलग-अलग तरीकों जैसे साउंड रिकोगनिशन, पिक्चर रिकोगनिशन, स्पेलिंग और फिल इन दी ब्लैंक्स के जरिए अंग्रेजी सीखने में मदद करता है।

Memrise

अगर आप नॉर्मल तरीके से अंग्रेजी सीख कर बोर हो गए हैं तो यह ऐप आपकी इस समस्या को दूर करेगा। यह ऐप अपने यूजर्स को क्रिएटिव तरीकों से अंग्रेजी सीखाता है। यह ऐप आपको रोज अंग्रेजी का एक नया शब्द याद कराएगा। इस ऐप का इस्तेमाल आप बिना इंटरनेट के भी कर सकते हैं।अंग्रेजी के शब्दों का सही उच्चारण सीखने के लिए यह सबसे बढ़िया ऐप है।

Duolingo

अंग्रेजी सीखने के लिए यह ऐप एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है। इस ऐप पर आपको बस 20 मिनट का समय देना होगा। यह ऐप आपको रोज 7 नए शब्द सीखने के लिए देती है। इस ऐप में दिए गए लेसन यूजर्स के लर्निंग स्टाइल को अडॉप्ट कर लेते हैं।

टॅग्स :ऐपमोबाइल ऐपएंड्रॉयडआईओएस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु के स्टार्टअप के साथ 25,000 करोड़ रुपये कागजी एमओयू निरस्त?, एक्शन में सीएम योगी, नपेंगे कई अधिकारी

कारोबारपूछ एआई का टर्न ओवर 50 लाख का और 25000 करोड़ रुपए का एमओयू किया?, जल्दी ही नाता तोड़ेगी योगी सरकार! 

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

स्वास्थ्यकौन हैं हर्ष सिंह?, देश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने की?

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की