लाइव न्यूज़ :

नोकिया का फोन फटने से ओडिशा में 18 साल की युवती की दर्दनाक मौत

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: March 20, 2018 19:08 IST

Open in App

नई दिल्ली, 20 मार्च। ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले के खेरियाकानी गांव में नोकिया का फोन ब्लास्ट होने से एक युवती की मौत हो गई है। खबरों के मुताबिक, 18 साल की उमा उरांव फोन को चार्जिंग में लगाकर अपने रिश्तेदार से बात कर रही थी। तभी अचानक नोकिया 5233 मॉडल में विस्फोट हो गया और फोन में आग लग गई। फोन में अचानक हुई विस्फोट से उमा की दर्दनाक मौत हो गई।

कहा जा रहा है कि मोबाइल में विस्फोट होते ही कमरे में धुआं-धुआं फैल गया। जिसके बाद उमा बेहोश हो गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। उमा के परिजनों ने गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, नोकिया से इस बाबत पूछे जाने पर उन्होंने इस घटना से पल्ला झाड़ते हुए कहा कि उन्होंने नोकिया 5233 मॉडल को नहीं बनाया। कंपनी के मुताबिक उन्होंने न तो इस फोन को बनाया है और न ही इसे बेचा है।

जबकि नोकिया का यह मॉडल अभी भी ई-कॉमर्स कंपनियों जैसे की अमेजन और फ्लिपकार्ट की साइट पर बेचा जा रहा है। आपको बता दें कि नोकिया 5233 मोबाइल भारत में साल 2010 में रिलीज किया गया था।

टॅग्स :नोकिआओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारतकौन थीं मधुमिता राउत?,  59 वर्ष में दुनिया को कहा अलविदा?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की