लाइव न्यूज़ :

Vastu Tips: वास्तु के ये 10 आसान उपाय खोल देंगे आपकी किस्मत का ताला, घर में पैसा लेकर आएगी हर एक खुशहाली

By रुस्तम राणा | Updated: January 21, 2025 14:24 IST

यदि आप भी जीवन में सौभाग्य और समृद्धि चाहते हैं तो आपको भी वास्तु से जुड़ी इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।

Open in App

Vastu Tips in Hindi: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में वास्तु दोष होने से जीवन की तरक्की में बाधाएं आती हैं और धन भी नहीं टिकता है। आप जीवन में सौभाग्य और समृद्धि चाहते हैं तो आपको भी वास्तु से जुड़ी इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। अगर आप ये 10 वास्तु उपाय अपना लेते हैं तो फिर आपको जबरदस्त आर्थिक लाभ हो सकता है। 

वास्तु शास्त्र के ये दस महाउपाय

1. घर की पूर्व या उत्तर दिशा में तुलसी का पौधा अवश्य लगाएं। ऐसा करने से मानसिक, शारीरिक और आर्थिक लाभ होता है।

2. गहनों को चलते हुए कभी नहीं पहनना चाहिए। इससे तरक्की में बाधाएं आती हैं। पूर्व या उत्तर दिशा में गहने पहनना शुभ माना जाता है। कहते हैं कि इससे मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है।

3.  घर में भूलकर भी शीशा पश्चिम या दक्षिण दिशा में न लगाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से प्रगति में बाधा आती है।

4. वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के चारों ओर खुला स्थान होना चाहिए। इससे धन-वैभव में बरकत होती है।

5. वास्तु शास्त्र के अनुसार, खराब दवाओं को रात के समय  ही फेंकना चाहिए। जिससे शारीरिक कष्टों से मुक्ति मिलती है।

6. वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर की ऊंचाई दक्षिण और पश्चिम भाग में ज्यादा और उत्तर और पूर्व भाग में कम होनी चाहिए। इससे कार्यों में जल्दी सफलता हासिल होती है।

7. पूर्व दिशा में घर की संपत्ति और तिजोरी रखना बहुत शुभ होता है और उसमें बढ़ोतरी होती रहती है।

8. उत्तर दिशा की ओर खुलने वाली अलमारी में रखे गए पैसे और आभूषण में हमेशा वृद्धि होती रहेगी।

9. सीढ़ियों के नीचे तिजोरी रखना शुभ नहीं होता है। सीढ़ियों या टायलेट के सामने भी तिजोरी नहीं रखना चाहिए। तिजोरी वाले कमरे में कबाड़ या मकड़ी के जाले होने से नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है।

10. घर की तिजोरी के पल्ले पर बैठी हुई लक्ष्मीजी की तस्वीर जिसमें दो हाथी सूंड उठाए नजर आते हैं, लगाना बड़ा शुभ होता है। तिजोरी वाले कमरे का रंग क्रीम या ऑफ व्हाइट रखना चाहिए।

टॅग्स :वास्तु शास्त्रवास्तु टिप्स इन हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHoli 2026: होली से पहले घर से निकाल दें ये चीजें, वरना सुख-शांति होगी भंग; पूरी जानकारी यहां

पूजा पाठवास्तु के अनुसार उल्लू की जोड़ी रखने के लिए सर्वश्रेष्ठ हैं ये 5 स्थान, बरसेगा धन, मिलेगी अपार सफलता

पूजा पाठभूलकर भी उत्तर दिशा की ओर न रखें ये चीजें, नाराज हो सकती हैं मां लक्ष्मी और धन कुबेर, करना पड़ सकता है आर्थिक परेशानी का सामना

पूजा पाठघर से काम करते समय अधिकतम सफलता पाने में आपकी मदद करेंगी ये 7 वास्तु टिप्स, आजमाकर देखें

पूजा पाठVastu Tips: घर में किस स्थान पर होना चाहिए बाथरूम ताकि दूर रहें नकारात्मक शक्तियां, कहां बनाएं नित्यक्रिया के लिए शौचालय, जानिए यहां

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना

पूजा पाठPanchang 17 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 17 May 2026: आज मेष समेत इन 4 राशिवालों की चल-अचल संपत्ति में बढ़ोतरी होने की संभावना