लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी सांसद ने कहा- कोरोना संकट के दौरान भगवद् गीता के पाठ से मिलेगी शांति और शक्ति

By गुणातीत ओझा | Updated: June 13, 2020 18:38 IST

ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि श्रीमद भगवद गीता के श्लोक में मनुष्य जीवन की हर समस्या का हल छिपा है। इन बातों से अरमेरिका की सांसद तुलसी गबार्ड भी वाकिफ हैं। जानें उन्होंने गीता के बारे में छात्रों से क्या कहा है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका की पहली हिंदू सांसद तुलसी गबार्ड ने कहा कि इस अस्त-व्यस्त दौर में व्यक्ति को भगवद् गीता में निश्चितता, शक्ति और शांति मिल सकती है।गबार्ड ने ‘हिंदू छात्रों के लिए 2020 की कक्षा’ में कहा, ‘‘लेकिन हम भगवद् गीता में कृष्ण द्वारा सिखाए भक्ति योग और कर्म योग के जरिए निश्चितता, शक्ति और शांति पा सकते हैं।’’

वाशिंगटन। अमेरिका की पहली हिंदू सांसद तुलसी गबार्ड ने कहा कि इस अस्त-व्यस्त दौर में व्यक्ति को भगवद् गीता में निश्चितता, शक्ति और शांति मिल सकती है। ऑनलाइन दिए संबोधन में हवाई से 39 वर्षीय कांग्रेस सदस्य ने कहा कि यह अव्यवस्था का दौर है और कोई भी यकीन के साथ यह नहीं कह सकता कि आने वाला कल कैसा होगा। गबार्ड ने ‘हिंदू छात्रों के लिए 2020 की कक्षा’ में कहा, ‘‘लेकिन हम भगवद् गीता में कृष्ण द्वारा सिखाए भक्ति योग और कर्म योग के जरिए निश्चितता, शक्ति और शांति पा सकते हैं।’’

अमेरिका के मिनियापोलिस में एक श्वेत पुलिस अधिकारी के हाथों अफ्रीकी-अमेरिकी जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या के खिलाफ चल रहे प्रदर्शनों के बीच उनका यह संबोधन हुया है। हिंदू छात्र परिषद ने सात जून को पहले ऑनलाइन हिंदू संबोधन का आयोजन किया जिसमें कोविड-19 संकट के दौरान एकजुटता व्यक्त करने के लिए फेसबुक और यूट्यूब पर हजारों दर्शक आए। जॉन्स हॉप्किन्स विश्वविद्यालय के अनुसार इस महामारी से दुनियाभर में 76,00,000 से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं और 4,25,000 से अधिक लोग जान गंवा चुके हैं। अमेरिका इस बीमारी से सबसे अधिक प्रभावित देश है।

जानें कौन हैं तुलसी गबार्ड

तुलसी गबार्ड अमेरिका की प्रथम हिंदू कोंग्रेसवुमन हैं जो अमेरिकी हाउस ऑफ रेप्रेसेंटटिव में डेमोक्रैटिक पार्टी की ओर से हवाई राज्य का प्रतिनिधित्व करती हैं। तुलसी अमेरिकी सेना (नैशनल गार्ड) में पिछले 16 वर्षों से सेवारत हैं और इस समय उनकी रैंक मेजर है। वह डोनाल्ड ट्रम्प की घोर विरोधी महिला नेता हैं। तुलसी गाबार्ड ने बचपन में ही हिन्दू धर्म अपना लिया था। उन्होंने अमेरिकी कांग्रेस पद की शपथ भी, हिन्दू मान्यताओं की धार्मिक पुस्तक, भगवद गीता पर हाथ रख कर ली थी। 2016 के डेमोक्रैटिक पार्टी के राष्ट्रपतिपद के प्रत्याशी चुनावों में, पार्टी की कार्यकारिणी द्वारा बर्नी सैंडर्स के विरुद्ध दख़लंदाज़ी करने के आरोप सामने आने पर इन्होंने कार्यकारिणी को त्याग पत्र देकर अपना विरोध जारी किया और बर्नी सैंडर्स को अपना समर्थन दिया। इस साहसिक व नैतिक कदम के लिए उनकी बहुत सराहना हुई। अब 2020 में होने वाले चुनाव में राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी हैं।

टॅग्स :भगवत गीतातुलसीदासधार्मिक खबरेंअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना

पूजा पाठPanchang 17 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 17 May 2026: आज मेष समेत इन 4 राशिवालों की चल-अचल संपत्ति में बढ़ोतरी होने की संभावना