लाइव न्यूज़ :

Surya Grahan 2025: सूर्य ग्रहण कल, भारत में दिखेगा या नहीं? जानें समय, सूतक काल और प्रभाव

By रुस्तम राणा | Updated: March 28, 2025 16:13 IST

ज्योतिषीय गणना के अनुसार, सूर्य ग्रहण मीन राशि और उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में लगेगा। इस दौरान सूर्य, राहु, शुक्र, बुध और चंद्रमा सभी मीन राशि में स्थित होंगे, जो इस ग्रहण के प्रभाव को और भी अधिक महत्वपूर्ण बना देंगे।

Open in App

Surya Grahan 2025: साल का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च शनि अमावस्या के दिन (चैत्र अमावस्या तिथि) को लगेगा। हालांकि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, और इसलिए, इसका सूतक काल (ग्रहण से पहले का अशुभ काल) मान्य नहीं माना जाएगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, सूर्य ग्रहण मीन राशि और उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में लगेगा। इस दौरान सूर्य, राहु, शुक्र, बुध और चंद्रमा सभी मीन राशि में स्थित होंगे, जो इस ग्रहण के प्रभाव को और भी अधिक महत्वपूर्ण बना देंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य ग्रहण एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है और इसे नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। आइए जानते हैं इस ग्रहण से जुड़ी हर एक छोटी से छोटी जानकारी। 

कितने बजे लगेगा सूर्य ग्रहण?

यह दोपहर 2:21 बजे शुरू होगा और शाम 6:14 बजे समाप्त होगा। यह ग्रहण मीन राशि और उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में होगा। इस दिन सूर्य, राहु, शुक्र, बुध और चंद्रमा सभी मीन राशि में मौजूद होंगे।

पहला सूर्य ग्रहण, जानें दृश्यता 

2025 का दूसरा सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को आंशिक सूर्य ग्रहण के रूप में होने वाला है, जो ऑस्ट्रेलिया, अंटार्कटिका, प्रशांत महासागर और अटलांटिक महासागर में दिखाई देगा। 

सूर्य ग्रहण का सूतक काल

सूर्य ग्रहण में 12 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है। चूंकि सूतक काल को अशुभ माना जाता है इसलिए पूजा-पाठ, धार्मिक अनुष्ठान और शुभ कार्य जैसे कार्यों से परहेज किया जाता है। इस दौरान मंदिर बंद रहते हैं और खाना पकाने या खाने से भी परहेज किया जाता है। 

सूर्य ग्रहण क्या है?

सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाता है, जिससे हमारे ग्रह पर छाया पड़ती है। यह संरेखण केवल अमावस्या के चरण के दौरान होता है, जो इसे आकाश-दर्शकों के लिए एक आकर्षक घटना बनाता है।

टॅग्स :सूर्य ग्रहणज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 15 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 14 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे मेष समेत ये 5 राशि के लोग

पूजा पाठPanchang 14 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 15 April 2026: आज वृषभ राशिवालों के भाग्य में कोई बड़ी उपलब्धि, जानें अपनी राशि का भविष्य

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी