लाइव न्यूज़ :

Rishi Kapoor Death: गणपति भक्त थे ऋषि कपूर, इस कारण से नहीं मना पाए थे गणेश महोत्सव

By मेघना वर्मा | Updated: April 30, 2020 10:48 IST

हर साल गणेश महोत्सव पर बॉलीवुड के कपूर खानदान की ओर से आरके स्टूडियो में भव्य गणेश महोत्सव का आयोजन किया जाता था।

Open in App
ठळक मुद्देऋषि कपूर खुद गणपति के बहुत बड़े भक्त थे।बुधवार को सिनेमा के दिग्गज अभिनेताओं में इरफान खान दुनिया को अलविदा कह गए।

बुधवार को सिनेमा के दिग्गज अभिनेताओं में इरफान खान दुनिया को अलविदा कह गए। अब एक और बड़ी दुखद खबर सामने आई है। अभिनेता अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है कि ऋषि कपूर का निधन हो गया है। सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन के इस ट्वीट के सामने आते ही फैंस और सितारों ने श्रद्धांजलि देना और शोक जाहिर करना शुरू कर दिया है। इस ट्वीट से लोग जहां ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं वहीं कुछ को यकीन नहीं हो रहा कि 24 घंटे के भीतर बॉलीवुड के दो बड़े दिग्गज सितारों ने अलविदा कह दिया।

ऋषि कपूर का जाना सभी के लिए शॉकिंग है। ऋषि कपूर के लिए उनके फैंस लगातार भगवान से दुआएं मांगते और प्रार्थना कर रहे थे। निजी जिंदगी की बात करें तो ऋषि कपूर खुद गणपति के बहुत बड़े भक्त थे। बीते साल गणेश चतुर्थी पर उनका पोस्ट इस बात का सबूत है कि वो भगवान गणेश के बहुत बड़े भक्त थे। 

दरअसल बीते साल गणेश चतुर्थी के मौके पर जहां एक ओर गणेश चतुर्थी की तैयारी में लगा था तो वहीं ऋषि कपूर न्यू यॉर्क में अपना इलाज करवा रहे थे। न्यू यॉर्क से ही उन्होंने एक ट्वीट किया था जिसमें गणेश पूजन की उनकी पुरानी तस्वीरें शेयर की थीं। इस ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में ऋषि कपूर भगवान गणेश की पूजा करते दिख रहे हैं। 

ऋषि की इस फोटो पर उनके फैंस को बहुत पसंद आयी। ज्यादातर फैंस ने यही लिखा था कि हम गणपति से प्रार्थना करते हैं कि आपका स्वास्थ जल्द से जल्द सुधर जाए। वहीं बीते साल ही मुंबई के आरके स्टूडियो बेचने की खबर सामने आयी थी जिसके बाद से कपूर खानदान ने गणेश महोत्सव मनाना बंद कर दिया था। 

 

2018 में कपूर खानदान ने मनाया था आखिरी गणेश महोत्सव

बता दें हर साल गणेश महोत्सव पर बॉलीवुड के कपूर खानदान की ओर से आरके स्टूडियो में भव्य गणेश महोत्सव का आयोजन किया जाता था। मगर स्टूडियो को बेचने के बाद ये महोत्सव बंद हो गया। रणधीर कपूर ने इस बात की जानकारी दी थी कि शायद 2018 में मनाया हुआ गणेश महोत्सव उनका आखिरी गणेश महोत्सव होगा। 

70 साल से मना रहे थे गणेश महोत्सव

रणधीर कपूर ने एक मीडिया हाउस से बात करते हुए ये जानकारी दी थी कि उनके पापा राज कपूर ने गणेश महोत्सव मनाने की परंपरा 70 साल पहले शुरू की थी। जिसे कपूर खानदान हर साल बड़े रूप में मनाता था। उन्होंने बताया था कि पूरा कपूर खानदान गणपति का बहुत बड़ा भक्त है और सभी उनमें आस्था रखते हैं। 

टॅग्स :ऋषि कपूरभगवान गणेशपूजा पाठगणेश चतुर्थीगणेश जयंती
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठVat Savitri Vrat 2026 Paran Time: जानिए 17 मई को कितने बजे तक कर सकेंगी पारण, क्या है शुभ समय

पूजा पाठMakar Sankranti 2026: जिजीविषा का उत्प्रेरक पर्व है मकर संक्रांति

पूजा पाठगणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर काशी विश्वनाथ मंदिर में विधि-विधान से पूजा

पूजा पाठDiwali Puja Time Today: दिवाली पूजा का समय और शुभ मुहूर्त कब है?, 20 अक्टूबर गणेश-लक्ष्मी पूजा...

पूजा पाठHappy Diwali 2025 Wishes: दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं, मैसेज, फोटो, स्टेटस...

पूजा पाठ अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया