लाइव न्यूज़ :

Rashifal 2024: इन 7 राशियों के वरदान साबित होगा नया साल, पढ़ें सभी राशियों का वार्षिक राशिफल

By रुस्तम राणा | Updated: December 31, 2023 14:21 IST

Yearly Horoscope 2024 Hindi: हमारे वार्षिक राशिफल को उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश प्रसाद शर्मा द्वारा तैयार किया गया है जिसमें मेष से लेकर मीन सभी राशियों का वार्षिक फलादेश है।

Open in App

Rashifal 2024 in Hindi: लोकमत हिन्दी लेकर आ गया है आपके लिए साल 2024 का राशिफल। हमारे वार्षिक राशिफल को उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश प्रसाद शर्मा द्वारा तैयार किया गया है जिसमें मेष से लेकर मीन सभी राशियों का वार्षिक फलादेश है। आप राशिफल 2024 में दी गई नए साल की भविष्यवाणी को पढ़कर यह जान सकते हैं कि आपके लिए नया साल कैसा रहने वाला है। 

मेष राशिफल 2024

नौकरी और व्यापार दोनों में इस वर्ष अच्छी उन्नति होगी। यश, लाभ, सम्मान प्रमोशन, प्रतिष्ठा के साथ नई ऊंचाइयां प्राप्त करेंगे। अप्रैल से सितंबर के बीच नया व्यापार व्यवसाय भी शुरू कर सकते हैं। परीक्षा प्रतियोगिता में परिश्रम से श्रेष्ठ उपलब्धि प्राप्त होगी। प्रभावशाली व्यक्तियों का सहयोग मिलेगा, साथ ही वर्ष भर इच्छित परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। पढ़ें विस्तृत राशिफल..

2. वृषभ  राशिफल 2024

नौकरी व्यापार में संघर्ष एवं मेहनत अधिक करना पड़ेगी। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलता रहेगा। व्यावसायिक यात्राएं भी होती रहेंगी। परीक्षा प्रतियोगिता में परिश्रम के अनुसार सफलता मिलेंगी। 1 मई के बाद नए व्यापार या नौकरी में अच्छी सफलता मिलेगी। पढ़ें विस्तृत राशिफल..

3. मिथुन  राशिफल 2024

इस वर्ष उतार-चढ़ाव बहुत रहेंगे। वर्ष की शुरुआत में सप्तम स्थान पर बृहस्पति की शुभ दृष्टि के प्रभाव से नौकरी व्यापार में अच्छी उन्नति होगी। एकादशी स्थान पर गुरु और शनि के संयुक्त गोचरीय प्रभाव से वरिष्ठ अधिकारी और सहकर्मियों से अच्छा सहयोग मिलेगा। परीक्षा प्रतियोगिता में प्रयास के अनुसार वांछित फल प्राप्त होंगे। नौकरी व्यवसाय में उन्नति के साथ ही प्रमोशन और लाभ होगा। नए भूमि भवन वाहन्य का क्रय करेंगे। सामाजिक ख्याति बढ़ेगी। 1 मई के बाद अनेक सफल धार्मिक और व्यापारिक यात्राएं होंगी। पढ़ें विस्तृत राशिफल..

कर्क राशिफल 2024

वर्ष की शुरुआत में देवगुरु बृहस्पति दशम भाव में रहकर कार्य क्षेत्र में उन्नति देंगे, किंतु अष्टम भाव में स्थित शनि के प्रभाव से अनेक अवरोध आएंगे। जीवन में बहुत कुछ सुखद घटित होगा। नौकरी / व्यापार में प्रमोशन, उत्तम लाभ, उच्चस्थ अधिकारी सहकर्मी से समर्थन और सहयोग प्राप्त होगा। धार्मिक और व्यापारिक यात्राएं लाभदायक होगी। मान सम्मान यश में वृद्धि होगी। अपने काम की गुणवत्ता से नई ऊंचाइयां मिलेंगी। मई महीने से शिक्षा प्रतियोगिता परीक्षा में आशा अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। प्रथम छमाही में गुरु की दृष्टि षष्ठ भाव में और दूसरी छमाई में पंचम स्थान पर रहने से वर्ष भर बौद्धिक स्तर बढ़ा हुआ रहेगा। पढ़ें विस्तृत राशिफल..

सिंह राशिफल 2024

शनि के सप्तम भाव में गोचर करने से नौकरी/व्यवसाय में उन्नति सम्मान मिलेगा किंतु किए गए प्रयास तथा उम्मीद से थोड़ा कम और विलंब से सब मिलेगा, इसलिए धैर्य, साहस विशवास बनाए रखेंगे तो सम्मान जीवन खुशनुमा और प्रभावशाली बनेगा। धार्मिक व्यवसायिक यात्रा मनोरंजन खुशियां बढ़ाने होंगी। 1 मई से वरिष्ठ अधिकारी सहकर्मी से अच्छा सहयोग समर्थन मिलेगा। परीक्षा प्रतियोगिता में मेहनत के अनुसार आशानुरूप सफ़लता मिलेगी। पढ़ें विस्तृत राशिफल..

कन्या  राशिफल 2024

दैनिक जीवन राहु पूरे वर्ष सप्तम भाव में रहेंगे, इसलिए नौकरी व्यापार में विशेष सावधानी रखना आवश्यक है। बहुत उतार-चढ़ाव होंगे। शनि के षष्ठ भाव में होने से परिश्रम के बाद सफलता मिलेगी। वरिष्ठ अधिकारी एवं सहकर्मियों से संबंध अच्छे रखें, वाणी पर नियंत्रण आवश्यक है। स्थानांतरण संभव है। जनवरी से जुलाई तक अकारण तनाव बढ़ेगा। 1 मई से राहत मिलेगी। धार्मिक व्यापारिक यात्राएं और मंगल कार्य भी होंगे। भूमि भवन का क्रय-विक्रय होगा। पढ़ें विस्तृत राशिफल..

तुला राशिफल 2024

शनि देव पंचम भाव में स्थित होकर द्वितीय, सप्तम, एकादश भाव को पूर्ण दृष्टि से देख रहे हैं, जिसके सुप्रभाव से अनेक शुभ प्रसंग होंगे। नौकरी व्यापार में बड़ी उपलब्धि प्रमोशन या नई जवाबदारी के रूप में प्राप्त होगी। अविवाहितों के लिए विवाह के योग हैं। विरोधी बनते हुए कार्यों में अड़चन डालेंगे। कार्य क्षेत्र में संघर्ष के बाद अच्छी सफलता मिलेगी। नया व्यापार या नौकरी भी कर सकते हैं। शासन से भी लाभ मिलेगा। व्यापारिक या धार्मिक यात्रा सफ़लता दायक रहेंगी। पढ़ें विस्तृत राशिफल..

वृश्चिक राशिफल 2024

वर्ष की शुरुआत बहुत अच्छी रहेगी। नौकरी/ व्यापार में उन्नति प्रमोशन, अविवाहितों के विवाह योग बन रहे हैं। नई योजना में सफलता मिलेगी। शत्रुओं पर विजय। 31 अप्रैल तक सर्वत्र लाभ, परीक्षा, प्रतियोगिता में मनोवांछित उपलब्धि, धार्मिक व्यापारिक यात्राएं लाभदायक रहेगी। स्थानांतरण भी संभव है। उच्च अधिकारी एवं सहकर्मियों के साथ मधुर वाणी का प्रयोग करें। पढ़ें विस्तृत राशिफल..

धनु राशिफल 2024

धर्म कर्म में रुचि बढ़ी हुई रहेंगी। नौकरी व्यापार में उन्नति प्रमोशन होंगे। सफल व्यापारिक और धार्मिक यात्राएं होंगी। उच्च अधिकारी और सहकर्मियों का समर्थन मिलने से उच्चस्थ उपलब्धि प्राप्त होगी। परीक्षा प्रतियोगिता में मनोअनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। भौतिक सुख समृद्धि में भी वृद्धि होगी किंतु आलस्य, गुप्त शत्रु और लिखा पढ़ी दस्तावेजी करण में सावधानी रखें। पढ़ें विस्तृत राशिफल..

मकर राशिफल 2024

लंबे समय से चली आ रही कठिन परिस्थितियां दूर हो जाएंगी। नौकरी व्यापार में उन्नति, प्रमोशन होंगे। उच्च अधिकारी सहकर्मियों के साथ संबंध प्रगाढ़ होने के साथ ही आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। जोखिमपूर्ण कार्य कर महत्वाकांक्षा पूरी कर सफलता के उच्च शिखर पर पहुंचेंगे। अनेक विद्या और विषय का अध्ययन कर अंतरमन ज्ञान स्तर भी बढ़ेगा, इससे सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परीक्षा-प्रतियोगिता में कठिन श्रम से उचित परिणाम मिलेंगे। पढ़ें विस्तृत राशिफल..

कुंभ राशि राशिफल 2024

शनि लग्न में होने से कर्म प्रधान, कठोर अनुशासन प्रिय, सप्तम स्थान पर गुरु और शनि की संयुक्त दृष्टि कार्य क्षेत्र नौकरी व्यवसाय में मेहनत अनुसार अच्छा लाभ और उच्च अधिकारी एवं सहकर्मियों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। उन्नति और प्रमोशन होगा, आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। वाणी पर नियंत्रण आवश्यक है, कटु शब्द उच्चारण अनेक लोगों से संबंध खराब कर देंगे। गुप्त विरोधी नुकसान पहुंचाएंगे। नौकरी व्यापार में परिवर्तन करने से बचें। धार्मिक व्यापारिक यात्राएं लाभदायक रहेगी। परीक्षा प्रतियोगिता में अधिक प्रयास करने पर ही सफलता प्राप्त होगी। पढ़ें विस्तृत राशिफल..

मीन राशिफल 2024

नौकरी व्यापार में कठिनाई और संघर्ष के बाद सफ़लता मिलेगी। वाणी में प्रखरता, सत्यवादिता और अध्यात्म शक्ति बढ़ी हुई रहेगी। अनेक धार्मिक यात्राएं करेंगे। भूमि भवन वाहन का लाभ मिलेगा। धार्मिक सामाजिक कार्यों में भागीदारी बढ़ी हुई रहेगी। परीक्षा प्रतियोगिता में कड़े परिश्रम के बाद सफलता मिलेगी। 1 मई से वर्ष भर भाग्य का साथ मिलेगा। जनवरी से मार्च तक के महीने में परिश्रम के साथ लाभ, सम्मान अर्जित करेंगे, जबकि अक्टूबर से दिसंबर के बीच व्यावसायिक स्थल पर आरोप या झगड़ा नुकसान होगा। कीमती सामान खो सकता है। पढ़ें विस्तृत राशिफल..

टॅग्स :राशिफल 2024ज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 05 December 2025: आज 4 राशिवालों पर किस्मत मेहरबान, हर काम में मिलेगी कामयाबी

पूजा पाठPanchang 05 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठPanchang 04 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 04 December 2025: आज वित्तीय कार्यों में सफलता का दिन, पर ध्यान से लेने होंगे फैसले

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 03 December 2025: आज इन 3 राशि के जातकों को मिलेंगे शुभ समाचार, खुलेंगे भाग्य के द्वार

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 03 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठVaishno Devi Temple: मां वैष्णो देवी की यात्रा में गिरावट, पिछले साल के मुकाबले श्रद्धालुओं की संख्या घटी

पूजा पाठPanchang 02 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 02 December 2025: आज जॉब में तरक्की, व्यापार में जबरदस्त मुनाफा होने की संभावना

पूजा पाठMargashirsha Purnima 2025 Date: कब है मार्गशीर्ष पूर्णिमा? जानिए तिथि, दान- स्नान का शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और महत्व