लाइव न्यूज़ :

Merry Christmas 2019: बाइबल में यीशु के जन्म को लेकर नहीं है कोई तारीख दर्ज, फिर 25 दिसंबर को क्यों मनाते हैं क्रिसमस?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 24, 2019 15:28 IST

Merry Christmas: एक मान्यता के अनुसार सबसे पहले क्रिसमस 25 दिसंबर, 336 AD को मनाया गया। इसे रोमन शासक कोस्टेंटिन के शासन में मनाया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देMerry Christmas: क्रिसमस को 25 दिसंबर को मनाने को लेकर कई तरह की तरह कथाएं प्रचलित हैंएक मान्यता के अनुसार सबसे पहले क्रिसमस 25 दिसंबर, 336 AD को मनाया गया

Merry Christmas 2019:क्रिसमस का त्योहार हर साल 25 दिसंबर को पूरी दुनिया में मनाया जाता है। इसे यीशु मसीह के जन्म के प्रतीक के तौर पर हर साल मनाया जाता है। हालांकि, क्या ये आपको मालूम है कि ईसाईयों के सबसे पवित्र ग्रंथ बाइबल में यीशु के जन्म के लेकर कोई तय तारीख दर्ज ही नहीं है। ऐसे में आखिर क्यों 25 दिसंबर को ही पूरी दुनिया में क्रिसमस डे मनाया जाता है, इसे लेकर कई तरह के मत हैं। 

Merry Christmas: क्रिसमस 25 दिसंबर को क्यों मनाते हैं

पूर्व में कई बार क्रिसमस की तारीख को लेकर विवाद होते रहे हैं कि इसे कब मनाना चाहिए। कई जानकारों का मत है कि ईयर-1 में यीशु का जन्म नहीं हुआ है बल्कि उससे कुछ पहले हुआ हो। मसलन यीशु का जन्म 2 ईसा पूर्व और 7 ईसा पूर्व के बीच हुआ है। इसमें भी सबसे ज्यादा उम्मीद यही है कि यीशु के जन्म का सबसे करीबी साल 4 ईसा पूर्व रहा हो।

एक मान्यता के अनुसार सबसे पहले क्रिसमस 25 दिसंबर, 336 AD को मनाया गया। इसे रोमन शासक कोस्टेंटिन के शासन में मनाया गया था। कोस्टेंटिन पहले क्रिश्चन रोमन शासत थे। हालांकि, ये भी दिलचस्प है कि ये उत्सव रोमन शासक की ओर से आधिकारिक उत्सव नहीं था। इसके अलावा भी क्रिसमस को 25 दिसंबर को ही मनाने को लेकर कई तरह की कहानियां प्रचलित हैं।

क्रिसमस को लेकर सबसे प्रचलित मान्यता ये है कि वह मार्च की 25 तारीख थी जब मैरी ने ये बताया कि जल्द ही उनका एक विशेष बच्चा पैदा होने वाला है। इसे Annunciation भी कहा जाता है और इसे अब भी 25 मार्च को मनाया जाता है। इसी तारीख के नौ महीने बाद यानी 25 दिसंबर को क्रिसमस मनाने की परंपरा शुरू हुई।

टॅग्स :क्रिसमस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAAP अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा, इस बार सांता क्लॉज सच में नाराज हैं

बॉलीवुड चुस्कीBollywood Christmas 2025: तमन्ना भाटिया, ख़ुशी कपूर, कार्तिक आर्यन, सोनाक्षी और शिल्पा शेट्टी ने ऐसे सेलीब्रेट किया क्रिसमस

भारतDelhi: क्रिसमस और नए साल के मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 20,000 पुलिसकर्मी तैनात

कारोबारStock Market Holiday Today: क्रिसमस डे पर आज बंद रहेंगे शेयर बाजार, BSE, NSE पर नहीं होगी ट्रेडिंग

भारतहाथ जोड़े चर्च में प्रार्थना करते पीएम मोदी, क्रिसमस के मौके पर दिल्ली के चर्च प्रार्थना सभा में हुए शामिल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल