Rashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य
By डॉ. विशाला शर्मा | Updated: May 20, 2026 05:32 IST2026-05-20T05:32:09+5:302026-05-20T05:32:09+5:30
Dainik Rashifal: सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।

Rashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य
Aaj Ka Rashifal 20 May 2026: पढ़ें अपना दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) और जानें अपना आज का भविष्य। आज का राशिफल (Daily Horoscope), वैदिक ज्योतिष की गणना पर आधारित है। इस राशिफल (Dainik Rashifal) की मदद से आप यह जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा बीतेगा। क्या आपको शानदार परिणाम मिलेंगे या दिन मिलाजुला रहेगा अथवा करना होगा चुनौतियों का सामना। इसमें सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।
मेष दैनिक राशिफल: दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रह सकता है। दोनों साथ में मूवी देख सकते हैं। संतान भी अपने कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। हालांकि बच्चों की पढ़ाई को लेकर मन में चिंता जरूर रहेगी।
वृषभ दैनिक राशिफल: परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की चर्चा हो सकती है। घर-परिवार में खुशियां आएंगी। किसी समारोह में सहपरिवार हिस्सा ले सकते हैं। माता जी के साथ रिश्ते और भी बेहतर होंगे। आपको कोई अपना धोखा दे सकता है।
मिथुन दैनिक राशिफल: आपको जमीन जायदाद से जुड़े कामों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अपने निजी जीवन को लेकर मन में नकारात्मक विचार आने की संभावना है। अपने काम में मन लगाएं और अपने सीनियर्स के दिशा-निर्देशों का पालन करें।
कर्क दैनिक राशिफल: आप सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में सफल साबित होंगे। धन लाभ के प्रबल संकेत दिखाई दे रहे हैं। धन की सेविंग करने में सफल होंगे। वहीं घर पर भी शांत वातावरण देखने को मिलेगा। हालांकि अगर आप फैमिली से दूर हैं तो घरवालों की याद आएगी।
सिंह दैनिक राशिफल: नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है। परिवार में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यक्तिगत परेशानियों को कम करने के लिए आप अपने दोस्तों से मदद मांग सकते हैं।
कन्या दैनिक राशिफल: कार्यक्षेत्र में आपको पहल करने की आवश्यकता होगी। आप लंबी यात्रा कर सकते हैं। निवेश के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। घर पर आर्थिक कलह का सामना करना पड़ सकता है।
तुला दैनिक राशिफल: व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ प्राप्त होगा। किसी स्रोत से आपके पास धन आ सकता है। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां अनुकूल होंगी। किसी शुभ कार्य करने का दिन अच्छा है उसमें आपको लाभ मिलेगा।
वृश्चिक दैनिक राशिफल: किसी महत्वपूर्ण कार्य के संपन्न हो जाने से मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। सैलरी बढ़ने की आशा कर सकते हैं। नई नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को कुछ और समय का इतंजार करना पड़ सकता है।
धनु दैनिक राशिफल: घरवालों से चल रहा विवाद खत्म होगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। किसी धार्मिक सामाजिक कार्य में आप बढ़चढ़कर हिस्सा लेंगे। इससे आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्य में मन लगेगा।
मकर दैनिक राशिफल: नई संपत्ति मिलने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। ससुराल पक्ष से किसी तरह का आश्चर्य करने वाली सूचना मिल सकती है। वाहन सावधानी से चलाने की सलाह दी जाती है।
कुंभ दैनिक राशिफल: दिन आपके लिए फलदायक होगा। आज आपको कुछ नए आइडिया आएंगे। व्यापार के लिए भी दिन अच्छा बीतने के संकेत कर रहा है। यदि आप साझेदारी में व्यापार करेंगे तो उसमें आपको फायदा होगा।
मीन दैनिक राशिफल: दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आप स्वयं के लिए कुछ समय निकाल पाएंगे। कार्यक्षेत्र में मन कम लगेगा, इससे आप समय पर अपना कार्य पूरा नहीं कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपको मनपसंद काम सौंपा जा सकता है।