लाइव न्यूज़ :

महाकाल मंदिर में इस बार 10 दिन चलेगा महाशिवरात्रि उत्सव, देखिए शेयडूल

By मुकेश मिश्रा | Updated: February 5, 2026 14:40 IST

Mahashivratri 2026: ज्योतिषाचार्य पं. शास्त्री के अनुसार, 6 फरवरी को फाल्गुन कृष्ण पंचमी से शिवनवरात्रि आरंभ होगी। सुबह 8 बजे पुजारी कोटितीर्थ कुंड के कोटेश्वर महादेव को अभिषेक कर हल्दी चढ़ाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देMahashivratri 2026: मां सती का अंग गिरने से शिव-पार्वती की लीला जुड़ी है।Mahashivratri 2026: पहले दो दिन चंदन-वस्त्र श्रृंगार समान रहेगा।Mahashivratri 2026: अभिषेक, पूजा-अर्चना होगी। 11 ब्राह्मण रुद्रपाठ करेंगे।

उज्जैनः विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में इस वर्ष महाशिवरात्रि का पर्व परंपरागत नौ की बजाय 10 दिनों तक धूमधाम से मनाया जाएगा। तिथि बढ़ने से फाल्गुन कृष्ण पंचमी से त्रयोदशी तक विस्तारित यह उत्सव 6 से 15 फरवरी तक चलेगा। मंदिर में तैयारियां जोरों पर हैं—रंगाई-पुताई, गर्भगृह की सफाई और रजत दरवाजों की पॉलिश हो रही है। आचार्य पं. नरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बताया कि धार्मिक नगरी उज्जैन के राजा बाबा महाकाल के दरबार में शिवरात्रि का विशेष महत्व है। यहां मां सती का अंग गिरने से शिव-पार्वती की लीला जुड़ी है।

कोटितीर्थ पर विराजमान कोटेश्वर महादेव का पूजन-अर्चन प्रारंभिक रस्म है। उसके बाद बाबा का अभिषेक, लघु अभिषेक और चल प्रतिमाओं से श्रृंगार होता है। सामान्यत: नौ दिनों में बाबा अलग-अलग स्वरूपों में दर्शन देते हैं, लेकिन इस बार पहले दो दिन चंदन-वस्त्र श्रृंगार समान रहेगा।

ज्योतिषाचार्य पं. शास्त्री के अनुसार, 6 फरवरी को फाल्गुन कृष्ण पंचमी से शिवनवरात्रि आरंभ होगी। सुबह 8 बजे पुजारी कोटितीर्थ कुंड के कोटेश्वर महादेव को अभिषेक कर हल्दी चढ़ाएंगे। डेढ़ घंटे बाद 9:30 बजे गर्भगृह में पंचामृत अभिषेक, पूजा-अर्चना होगी। 11 ब्राह्मण रुद्रपाठ करेंगे।

दोपहर 1 बजे भोग आरती, 3 बजे संध्या पूजा के बाद नौ रूपों में आकर्षक श्रृंगार होगा। 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर चरमोत्कर्ष आएगा।भक्तों की भारी भीड़ की उम्मीद है। मंदिर प्रबंधन ने विशेष व्यवस्था की है। यह उत्सव भगवान शिव की भक्ति में डुबो देगा।

टॅग्स :महाकालेश्वर मंदिरमहाशिवरात्रिउज्जैनमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतBhojshala Verdict: मेरे लिए सौभाग्य की बात?, कुमार विश्वास ने कहा- भारतीय सांस्कृतिक इतिहास के साथ-साथ अपने कुल वंश का भी इतिहास पढ़ें ओवैसी, वीडियो

क्राइम अलर्टछिंदवाड़ा जिला अस्पतालः चाचा ने किया रेप, 5 पांच घंटे तक इंतजार के बाद चिकित्सकीय परीक्षण, ‘सिविल सर्जन’ ने मामले की जांच के आदेश दिए

भारतधार भोजशाला फैसला: राजा भोज ने वर्ष 1034 में स्थापित की थी सरस्वती मंदिर, 1305 में अलाउद्दीन खिलजी की फौज ने ढहाया, हिंदू पक्ष ने कहा-2026 में जीत की खुशी?

भारतधार में विवादित भोजशाला परिसर देवी सरस्वती का मंदिर?, सीएम मोहन यादव ने कहा-सांस्कृतिक विरासत, आस्था और इतिहास सम्मान?

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना

पूजा पाठPanchang 17 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 17 May 2026: आज मेष समेत इन 4 राशिवालों की चल-अचल संपत्ति में बढ़ोतरी होने की संभावना