लाइव न्यूज़ :

MahaKumbh 2025: 45 दिनों में 66.21 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई संगम में डुबकी, मेले के समापन के दिन भव्य आतिशबाजी से जगमगा उठा प्रयागराज; देखें

By अंजली चौहान | Updated: February 27, 2025 07:48 IST

MahaKumbh 2025: जैसे ही भव्य आयोजन समाप्त हुआ, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 45 दिनों में, 66 करोड़ 21 लाख भक्तों ने त्रिवेणी संगम पर पवित्र डुबकी लगाई।

Open in App

MahaKumbh 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित भव्य महाकुंभ मेला शिवरात्रि की रात के साथ खत्म हो गया है। 13 जनवरी से शुरू हुए महाकुंभ मेला 45 दिनों तक जारी रहा और आखिरकार 26 फरवरी को यह पवित्र स्नान खत्म हो गया। हिंदुओं के बीच महत्वपूर्ण पर्व माने जाना वाला कुंभ मेला न सिर्फ भारत बल्कि विदेशों में भी लोकप्रिय है। महाकुंभ मेले में भारत के कौने-कौने से लोग आए साथ ही विदेशी लोगों की भी काफी संख्या देखी गई। 

बुधवार, 26 फरवरी अंतिम स्नान के दिन यूपी सरकार ने शानदार लाइट शो और आतिशबाजी से मेले का समापन किया जो देखने में मनमोहक है। प्रयागराज की धरती पर भव्य लाइट शो का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

वीडियो में भव्य लाइट शो देखने को मिल रहा है जिसने पर्यटकों का मनमोह लिया। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस दृश्य को देखने के बाद यूपी सरकार की तारीफ की।

गौरतलब है कि सीएम आदित्यनाथ आज महाकुंभ 2025 का औपचारिक समापन करेंगे और शहर के सात घंटे के दौरे के दौरान प्रयागराज में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम महाकुंभ के दौरान बनाए गए चार रिकॉर्ड के प्रमाण पत्र सौंपेगी। मुख्यमंत्री 10 सफाई कर्मचारियों और 10 स्वास्थ्य कर्मचारियों को माला पहनाकर सम्मानित करेंगे। 1000 सफाई कर्मचारियों को स्वच्छ कुंभ कोष और आयुष्मान योजना के प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।

टॅग्स :महाकुंभ 2025उत्तर प्रदेशप्रयागराजयोगी आदित्यनाथमहाशिवरात्रि
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनोएडा में श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन को मुख्यमंत्री योगी ने गंभीरता से लिया, सरकार बढ़ाएगी 4 लाख आउटसोर्स कर्मियों का मानदेय

भारतनोएडा हिंसक प्रदर्शन के बाद यूपी सरकार ने की न्यूनतम मजदूरी में वृद्धि, मजदूरों के लिए बड़ी राहत

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

क्राइम अलर्टअम्मा आपको घर पहुंचा दूं, जीशान ने 70 साल की कश्मीरी देवी को भरोसे में लिया और जंगल ले जाकर पत्थर से मार डाला, 2000 रुपये और मोबाइल लूटा?

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठAmarnath Yatra 2026: आज से शुरू हुए अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें CHC नियम और आवेदन की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

पूजा पाठPanchang 15 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 15 April 2026: आज वृषभ राशिवालों के भाग्य में कोई बड़ी उपलब्धि, जानें अपनी राशि का भविष्य

पूजा पाठRashifal 14 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे मेष समेत ये 5 राशि के लोग

पूजा पाठPanchang 14 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग