लाइव न्यूज़ :

महाभारत: धृतराष्ट्र का वो 'दासी पुत्र' जिसने पांडवों के लिए कौरवों के खिलाफ लड़ा युद्ध

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 8, 2020 11:02 IST

महाभारत: युयुत्सु भले ही धृतराष्ट्र के पुत्र थे और कौरवों के साथ उनका भी पालन-पोषण हुआ लेकिन वैचारिक तौर पर वे हमेशा दुर्योधन से अलग खड़े रहे।

Open in App
ठळक मुद्देधृतराष्ट्र को असल में 100 नहीं बल्कि 101 पुत्र और एक पुत्री दुशाला थीयुयुत्सु थे धृतराष्ट्र के 'दासी पुत्र', हर बार उन्होंने पांडवों के खिलाफ दुर्योधन की बात की आलोचना की

धृतराष्ट्र के गांधारी से 100 पुत्र और दुशाला नाम की पुत्री थी। दुर्योधन इन सभी में सबसे बड़ा था। वहीं पांडव केवल पांच भाई थे। इसके बावजूद वे महाभारत की सबसे भीषण लड़ाई में जीत हासिल करने में कामयाब रहे। दुर्योधन और माम शकुनि के षडयंत्रों के कारण ही पांडवों को अपनी शुरुआती जीवन का ज्यादातर समय जंगलों में भटककर गुजारना पड़ा। 

पांडव ही नहीं बल्कि उनकी मां कुंती को भी एक समय दुर्योधन के षडयंत्र के कारण वन में रहना पड़ा। यहां तक कि बाद में जब द्रौपदी का आगमन पांडवों के जीवन में हुआ तो उन्हें भी कष्ट झेलने पड़े और अपशब्द भी सहने पड़े।

पांडव इसके बावजूद धर्म का साथ देने से कभी पीछे नहीं हटे और आखिरकार उनकी जीत हुई। वैसे, क्या आपको मालूम है कि असल में धृतराष्ट्र के 100 नहीं बल्कि 101 पुत्र थे। धृतराष्ट्र का ये 101वां पुत्र ही था जिसने महाभारत की लड़ाई में पांडवों के पक्ष में युद्ध लड़ा। 

धृतराष्ट्र के 101वें पुत्र युयुत्सु जिसने पांडवों के लिए लड़ा युद्ध 

महाभारत की कथा के अनुसार युयुत्सु का जन्म सौवाली के गर्भ से हुआ था। सौवाली क्षत्रीय नहीं बल्कि वैश्य जाति से ताल्लुक रखती थी। वह उन दिनों में धृतराष्ट्र की देखरेख में जुटी थी जब गांधारी गर्भवती थीं और दो साल होने के बावजूद किसी बच्चे को जन्म नहीं दे सकी थीं। कथा के अनुसार इसी दौरान धृतराष्ट्र के संबंध सौवाली से हुए और युयुत्सु का जन्म हुआ। युयुत्सु का जन्म भी दुर्योधन के जन्म के साथ ही हुआ था।

युयुत्सु ने पांडव के लिए लड़ा युद्ध 

युयुत्सु भले ही धृतराष्ट्र के पुत्र थे और कौरवों के साथ उनका भी पालन-पोषण हुआ लेकिन वैचारिक तौर पर वे हमेशा दुर्योधन से अलग खड़े रहे। उन्होंने बचपन में कई बार तो पांडवों को दुर्योधन की साजिश से भी आगाह किया जिसमें भीम को जहर से बचाना भी शामिल है। इसके अलावा भी उन्होंने कई बार पांडव के लिए आवाज उठाई।

युयुत्सु ने द्रौपदी के चीरहरण के समय भी दुर्योधन का विरोध किया था। युद्ध शुरू होने से पहले जब पाला बदलने का विकल्प आया तो युयुत्सु ने पांडवों के शिविर में शामिल होना बेहतर समझा। इस तरह धृतराष्ट्र का एक पुत्र महाभारत में पांडवों के लिए लड़ा।

टॅग्स :महाभारत
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीकौन थे पंकज धीर?, "महाभारत" में कर्ण और ‘चंद्रकांता’ में राजा शिवदत्त की भूमिका निभाकर...

भारतमध्य प्रदेश उच्च न्यायालयः 'भगवान कृष्ण' को झटका?, हाईकोर्ट ने दिया फैसला, जानें मामला

भारतपीएम मोदी ने कुवैत में रामायण और महाभारत के अरबी अनुवादक और प्रकाशक से की मुलाकात, अनुवादित महाकाव्यों पर किए हस्ताक्षर

पूजा पाठAshwathama Story: अश्वत्थामा, महाभारत का वह रहस्यमई पात्र जो आज भी है जिंदा!, जानिए इस किरदार की रोचक कथा

भारतLok Sabha Elections: 'भविष्य बनाने के लिए जल्दी से कांग्रेस को छोड़ दें', पूर्व कांग्रेसी नेता संजय निरुपम ने कहा

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल