लाइव न्यूज़ :

Lunar Eclipse 2023: लगने वाला है साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें क्या होगा सूतक काल और ग्रहण समय

By अंजली चौहान | Updated: April 27, 2023 16:40 IST

साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है। ये ग्रहण मई महीने में लगेगा और इसका भारत और अन्य देशों में भी असर होगा।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में लगने वाला है साल का पहला चंद्र ग्रहण

Lunar Eclipse 2023: साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने के बाद अब चंद्र ग्रहण लगने वाला है। साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई, शुक्रवार को लगेगा।

यह उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा। गौरतलब है कि इस साल दो चंद्र ग्रहण लगने वाला है जिसमें पहले 5 मई को और दूसरा और आखिरी 28 अक्टूबर को लगेगा। दूसरा चंद्र ग्रहण आंशिक चंद्र ग्रहण होगा। 

इस साल कुल चार ग्रहण, दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण देखने को मिलेंगे। पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लगा था और वह संकर सूर्य ग्रहण था। दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर को लगेगा और यह वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा।

चंद्र ग्रहण समय और सूतक काल 

पहला चंद्र ग्रहण 5 मई 2023 की रात 08:44 बजे से 01:00 बजे तक रहेगा। भारत में सूतक काल करीब 9 घंटे पहले शुरू हो जाएगा। कुल ग्रहण की अवधि 4 घंटे 18 मिनट की होगी। 

कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण?

पहला चंद्र ग्रहण भारत से दिखाई नहीं देगा। हालांकि, ग्रहण यूरोप, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, एशिया, प्रशांत, अटलांटिक और हिंद महासागर से दिखाई देगा। साल का पहला चंद्र ग्रहण बुद्ध पूर्णिमा के साथ होगा जिसे एक शुभ अवसर माना जाता है। 

बता दें कि जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है तो चंद्र ग्रहण लग जाता है। वैज्ञानिकों के अनुसार, यह दिलचस्प खगोलीय घटना होती है और वैज्ञानिक ऐसी घटनाओं का इंतजार करते हैं। 

उपच्छाया ग्रहण क्या होता है?

इस साल का पहला चंद्र ग्रहण उपच्छाया ग्रहण है। हर चंद्र ग्रहण शुरू होने से पहले चंद्रमा धरती की उपच्छाया में प्रवेश करता है, जिसे चंद्र मालिन्य कहा जाता है।

जब चंद्रमा धरती की उपच्छाया में प्रवेश कर वहीं से बाहर निकल जाता है और उसका स्वरूप धुंधला सा दिखाई देने लगता है। इसे ही उपच्छाया चंद्र ग्रहण कहा जाता है। 

(Disclaimer: यहां लिखे गए आर्टिकल में मौजूद जानकारियों की लोकमत हिंदी पुष्टि नहीं करता है। यह लेख सामान्य जानकारी पर आधारित है कृपया किसी भी मान्यता को मानने से पहले किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।) 

टॅग्स :चन्द्रग्रहणभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारतपूरी तरह नाजायज है सूरज की बिजली पर सरकारी शुल्क  

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल