लाइव न्यूज़ :

Kedarnath-Yamunotri Kapat: केदारनाथ और यमुनोत्री कपाट भैयादूज के पावन पर्व पर पूजा पाठ और विधि- विधान के साथ बंद, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 15, 2023 8:39 PM

Kedarnath-Yamunotri Kapat: भारतीय सेना के बैंड की भक्तिमय स्वर लहरियों के बीच केदारनाथ मंदिर के कपाट सुबह साढ़े आठ बजे शीतकाल के लिए बंद किए गए।

Open in App
ठळक मुद्दे 'जय केदार', 'बम बम भोले' और 'ऊं नम: शिवाय' का उदघोष कर रहे थे। केदारनाथ मंदिर को विशेष रूप से फूलों से सजाया गया था।बर्फबारी के चलते केदारनाथ पुरी और आसपास का इलाका ताजे बर्फ से ढका है।

Kedarnath-Yamunotri Kapat: उत्तराखंड में स्थित विश्वप्रसिद्ध उच्च गढ़वाल हिमालयी धामों केदारनाथ और यमुनोत्री के कपाट बुधवार को भैयादूज के पावन पर्व पर परंपरागत पूजा पाठ और विधि- विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। भारतीय सेना के बैंड की भक्तिमय स्वर लहरियों के बीच केदारनाथ मंदिर के कपाट सुबह साढ़े आठ बजे शीतकाल के लिए बंद किए गए।

कपाट बंद होने के मौके पर कड़ाके की ठंड के बावजूद ढाई हजार से अधिक तीर्थयात्री भगवान के दर्शनों के लिए केदारनाथ में मौजूद थे और 'जय केदार', 'बम बम भोले' और 'ऊं नम: शिवाय' का उदघोष कर रहे थे। इस अवसर पर केदारनाथ मंदिर को विशेष रूप से फूलों से सजाया गया था।

पिछले दिनों हुई बर्फबारी के चलते केदारनाथ पुरी और आसपास का इलाका ताजे बर्फ से ढका है और ठंडी हवाएं चलने से कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। इस अवसर पर भारतीय सेना, भारत तिब्बत सीमा पुलिस तथा दानदाताओं ने तीर्थयात्रियों के लिए भंडारे भी आयोजित किये ।

बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि इस साल साढ़े उन्नीस लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने भगवान केदारनाथ के दर्शन किये। कपाट बंद होने के बाद अब श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के दर्शन और पूजा उनके शीतकालीन प्रवास स्थल ओंकारेश्वर मंदिर में कर सकेंगे ।

गढ़वाल हिमालय के चार धामों में शामिल एक अन्य धाम यमुनोत्री के कपाट भी बुधवार को विधिवत पूजा अर्चना के बाद अपराहन 11:57 पर श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए गए। अब सर्दियों के दौरान छह माह तक मां यमुना के दर्शन उनके शीतकालीन प्रवास स्थल खुशीमठ (खरसाली) गांव में होंगे।

गंगोत्री धाम के कपाट मंगलवार को अन्नकूट के पर्व पर बंद हुए थे जबकि बदरीनाथ मंदिर के कपाट 18 नवंबर को बंद होंगे । सर्दियों में बर्फवारी और भीषण ठंड की चपेट में रहने के कारण चारधामों के कपाट हर साल अक्टूबर—नवंबर में श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए जाते हैं जो अगले साल अप्रैल—मई में फिर खोल दिए जाते हैं । 

 

टॅग्स :केदारनाथबद्रीनाथ मन्दिरChar Dham Yatra
Open in App

संबंधित खबरें

भारतचार धाम यात्रा पर खराब मौसम का साया, 12 और 13 मई को आंधी-तूफान की संभावना, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

भारतUttarakhand Yamunotri: यमुनोत्री में दर्शन, 'पहाड़ी रास्ते 'हाउसफुल', देखें वीडियो

भारतChar Dham Yatra 2024: अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर खुले केदारनाथ धाम के कपाट, सीएम धामी ने पत्नी संग किए दर्शन

पूजा पाठKedarnath Dham yatra 2024: आज से प्रारंभ हुई केदारनाथ यात्रा, क्या बिना पंजीकरण के कर सकते हैं यात्रा? जानिए सबकुछ

पूजा पाठChar Dham Yatra: हेलीकॉप्टर से धाम तक ऐसे.. पहुंचेंगे तीर्थयात्री, 10 मई से केदारनाथ कपाट खुले, यहां देखें पूरी डिटेल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 18 May 2024: आज आर्थिक फैसले लेते समय बरतें सावधानी, धन खर्च होने की संभावना

पूजा पाठआज का पंचांग 18 मई 2024: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठLord PARSHURAM: भगवान परशुराम ने स्वयं किसी का विध्वंस नहीं किया बल्कि पितृ स्मृतियों के वशीभूत होकर दुष्टों का वध किया

पूजा पाठVaishakha Purnima 2024: कब है वैशाख पूर्णिमा? जानें तिथि और महत्व, ऐसे करें पूजा

पूजा पाठVat Savitri Vrat 2024: इस बार किस दिन रखा जाएगा वट सावित्री व्रत, जानिए तिथि और महत्व