लाइव न्यूज़ :

केदारनाथ की जिस गुफा में मोदी ने तपस्या की आप भी जा सकते हैं वहां, ऐसे करें बुकिंग, जानें कीमत, सुविधाएं

By उस्मान | Updated: May 21, 2019 12:00 IST

आपको जानकार खुशी होगी कि यह गुफा सिर्फ प्रधानमंत्री के लिए नहीं बनाई गई बल्कि आम इंसान भी वहां जाकर तपस्या कर सकते हैं। इस गुफा का एक दिन का किराया 990 रुपये है।

Open in App

लोकसभा चुनाव का प्रचार खत्म होने के बाद 18 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तपस्या के लिए केदारनाथ पहुंचे थे। वो यहां एक गुफा में रुके और एक दिन की तपस्या की। सोशल मीडिया पर उस गुफा की कई फोटो शेयर हुईं। दरअसल यह आर्टिफिशियल गुफा है, जहां साधना करने योग्य सभी सुख सुविधाएं मौजूद हैं। आपको जानकार खुशी होगी कि यह गुफा सिर्फ प्रधानमंत्री के लिए नहीं बनाई गई बल्कि आम इंसान भी वहां जाकर तपस्या कर सकते हैं। चलिए जानते हैं इस गुफा के बारे में और यहां जाने का तरीका।    

इस गुफा का नाम केदारनाथ- रुद्र मेडिटेशन केव (Kedarnath-Rudra Meditation cave) है जिसे गढ़वाल मंडल विकास निगम ने बनवाया है। यह एक आधुनिक आर्टिफिशियल गुफा है। यह गुफा पवित्र केदारनाथ पर्वत से लगभग एक किमी ऊपर है। इस गुफा का मुंह राजसी केदारनाथ मंदिर और भैरवनाथ मंदिर के सामने हैं जो विपरीत पहाड़ी की ओर स्थित है। इस प्राकृतिक गुफा का बाहरी हिस्सा स्थानीय पत्थरों से बना है और प्रवेश द्वार पर लकड़ी के दरवाजे हैं।

सुविधाएं (Facilities of Kedarnath-Rudra Meditation cave)

- बिजली और पीने का पानी- सुबह की चाय, नाश्ता, दोपहर का भोजन, शाम की चाय और रात का खाना निर्धारित समय पर दिया जाता है जिसे बदला जा सकता है।- यहां आप अकेले में साधना कर सकते हैं लेकिन किसी भी आपात स्थिति में आप GMVN से फोन द्वारा सहायता के लिए संपर्क कर सकते हैं। - सहायता के लिए कर्मचारी 24 घंटे मौजूद होते हैं। गुफा के अंदर एक घंटी रखी गई है जिसके जरिये कर्मचारी को सहायता के लिए बुला सकते हैं।

किराया (Cost of Kedarnath-Rudra Meditation cave)

भक्त इस गुफा को किराये पर ले सकते हैं। इस गुफा का एक दिन का किराया 990 रुपये है।

इन बातों का रखें ध्यान (Rules to be Observed)

- प्रारंभ में गुफा को 3 दिनों के लिए आवंटित किया जाता है।- व्यक्ति बुकिंग की तारीख से 2 दिन पहले  गुप्तकाशी में GMVN के दफ्तर में पेश होना पड़ता है। पहले उसका गुप्तकाशी और फिर केदारनाथ में  मेडिकल चेकअप होगा। उसके बाद ही गुफा में रहने की अनुमति दी जाएगी। - गुफा में केवल एक व्यक्ति को एक बार की अनुमति होगी।- एक बार बुकिंग हो जाने के बाद, यदि कोई व्यक्ति बुकिंग रद्द कर देता है, तो पैसा वापस नहीं मिलता है। 

बुकिंग प्रक्रिया (Booking Process of Kedarnath-Rudra Meditation cave)

- ऑनलाइन बुकिंग GMVN वेबसाइट से ही की जाएगी।- इसके बाद आपको GMVN केदारनाथ में निर्धारित प्रारूप में अनापत्ति प्रमाण पत्र जमा करना होगा। - व्यक्ति को GMVN केदारनाथ में प्रक्रिया और एहतियात के बारे में जानकारी दी जाएगी।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकेदारनाथभगवान शिव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद