लाइव न्यूज़ :

Ganga Saptami 2024: कब मनाई गंगा सप्तमी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और कथा

By रुस्तम राणा | Updated: May 2, 2024 15:18 IST

Ganga Saptami 2024 Date: हिन्दू पंचांग के अनुसार, प्रति वर्ष गंगा सप्तमी पर्व वैशाख माह शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाया जाता है। इस वर्ष, गंगा सप्तमी 14 मई, 2024, मंगलवार को मनाई जाएगी। 

Open in App

Ganga Saptami 2024 : गंगा सप्तमी पर्व मां गंगा को समर्पित है। इस दिन मां गंगा जी की जयंती के रूप में मनाया जाता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, प्रति वर्ष गंगा सप्तमी पर्व वैशाख माह शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाया जाता है। हिंदू धर्म में, गंगा नदी पवित्र नदियों में से एक है। जिनकी आराधना देवी के रूप में की जाती है। इस वर्ष, गंगा सप्तमी 14 मई, 2024, मंगलवार को मनाई जाएगी। 

गंगा सप्तमी 2024: तिथि

सप्तमी तिथि प्रारम्भ - 13 मई, 2024 को शाम 05:20 बजेसप्तमी तिथि समाप्त - 14 मई, 2024 को शाम 06:49 बजेगंगा सप्तमी मध्याह्न मुहूर्त – सुबह 11:26 बजे से दोपहर 02:19 बजे तकअवधि – 02 घंटे 53 मिनट

गंगा सप्तमी की पूजा विधि 

सुबह जल्दी उठकर गंगा स्नान करेंस्नान करते समय 'हर हर गंगे' मंत्र का उच्चारण करें।मां गंगा को दूध चढ़ाएं। फिर मां गंगा को धूप, दीप, नैवेद्य आदि अर्पित करें।मां गंगा को गेंदे के फूल की माला अर्पित करें।गंगा स्तोत्र का पाठ भी करें और मां गंगा से प्रार्थना करें।मां गंगा को सफेद रंग की मिठाई या अन्य खाद्य का भोग लगाएं।मां गंगा की आरती उतारें और क्षमता अनुसार दान करें।

गंगा सप्तमी की कथा

पौराणिक ग्रंथों के अनुसार, देवी गंगा पहली बार गंगा दशहरा के दिन धरती पर उतरी थीं, लेकिन ऋषि जह्नु ने सारा गंगा जल पी लिया।  तब सभी देवताओं और भागीरथ ने ऋषि जह्नु से गंगा को छोड़ने का अनुरोध किया। इसके बाद  गंगा सप्तमी के दिन देवी गंगा फिर से धरती पर आईं और इसीलिए इस दिन को जह्नु सप्तमी भी कहा जाता है। 

टॅग्स :हिंदू त्योहारहिन्दू धर्म
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMP हाई कोर्ट के फैसले के बाद धार भोजशाला में उमड़े श्रद्धालु, परिसर में गूंजी प्रार्थना; देखें वीडियो

भारतDhar Bhojshala Dispute: वाग्देवी मंदिर, हवन कुंड, मूर्तिकला और संस्कृत शिलालेख?, भोजशाला में सबूत और हिन्दू पक्ष ने जीत ली बाजी?

पूजा पाठदो कैलाश, दो अलग अनुभव; क्या आप जानते हैं आदि कैलाश और मानसरोवर के बीच का भूगोल? शिव यात्रा चुनने से पहले जरूर जान लें ये 5 बातें

पूजा पाठMay 2026 Festival Calendar: मोहिनी एकादशी से लेकर बुद्ध पूर्णिमा तक, नोट कर लें मई महीने की त्योहारों की तारीख

भारतचारधाम यात्रा की शुरुआत, अक्षय तृतीया पर खुला Gangotri Temple, हेलीकॉप्टर से हुई फूलों की बारिश

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना

पूजा पाठPanchang 17 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 17 May 2026: आज मेष समेत इन 4 राशिवालों की चल-अचल संपत्ति में बढ़ोतरी होने की संभावना