लाइव न्यूज़ :

Chandra Grahan 2023: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आज, इतने बजे से होगा शुरू, एशिया, यूरोप, अफ्रीका और रूस में दिखेगा आंशिक, जानें टाइमिंग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: October 28, 2023 11:56 AM

Chandra Grahan 2023: 28 अक्टूबर की रात को आंशिक चंद्रग्रहण लगने जा रहा है, जिसे भारत के साथ ही पूरे एशिया, यूरोप, अफ्रीका और रूस के लोग देख सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे28 अक्टूबर को चंद्रमा में कुछ देर के लिए पृथ्वी की छाया से आंशिक रूप से ग्रहण लगेगा।उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका में 14 अक्टूबर को दुर्लभ सूर्यग्रहण ‘रिंग ऑफ फायर’ देखा गया था।पश्चिम बंगाल और उसके आसपास के इलाकों में यह महालया का दिन था।

Chandra Grahan 2023: पश्चिम बंगाल के साथ भारत के अन्य हिस्सों, पूरे एशिया, यूरोप, अफ्रीका और रूस में शनिवार रात को आंशिक चंद्रग्रहण देखा जाएगा। तारा-भौतिकविद् देबी प्रसाद दुआरी ने बताया कि यह खगोलीय घटना 29 अक्टूबर तड़के तक जारी रहेगी। पश्चिम बंगाल में लोग शनिवार रात को लक्ष्मी पूजा करेंगे।

दुआरी ने कहा, ‘‘28 अक्टूबर की रात को आंशिक चंद्रग्रहण लगने जा रहा है, जिसे भारत के साथ ही पूरे एशिया, यूरोप, अफ्रीका और रूस के लोग देख सकते हैं। यह चंद्रग्रहण 28 अक्टूबर की देर रात को लगेगा और 29 अक्टूबर को तड़के तक जारी रहेगा।’’ उन्होंने बताया कि 28 अक्टूबर को चंद्रमा में कुछ देर के लिए पृथ्वी की छाया से आंशिक रूप से ग्रहण लगेगा।

इससे भारत में लोगों को आंशिक रूप से चंद्रग्रहण देखने का मौका मिलेगा। चंद्रग्रहण को पृथ्वी की छाया में आ रहे चंद्रमा की दो अवस्थाओं के रूप में पहचाना जाता है। जब वह पृथ्वी के आंशिक रूप से छाया वाले हिस्से में प्रवेश करता है, तो इसे उपछाया ग्रहण कहा जाता है और उस वक्त चंद्रमा की रोशनी आंशिक रूप से दिखाई देती है।

दुआरी ने कहा, ‘‘चंद्रमा की रोशनी में बदलाव ज्यादा दिखाई नहीं देता। इस चरण के बाद चंद्रमा पृथ्वी की छाया के अधिक गहरे हिस्से में आंशिक रूप से प्रवेश करता है, जिसे पूर्ण चंद्रग्रहण कहा जाता है और ज्यादातर लोग इसे असली ग्रहण मानते हैं।’’

उन्होंने बताया कि 28 अक्टूबर की रात को उपछाया चंद्रग्रहण भारतीय समयानुसार रात करीब 11 बजकर 31 मिनट पर शुरू होगा, लेकिन आंशिक पूर्ण चंद्रग्रहण 28 अक्टूबर को देर रात करीब एक बजकर पांच मिनट पर शुरू होगा। तारा-भौतिकविद् ने कहा, ‘‘यह देर रात करीब 1 बजकर 44 मिनट पर सबसे ज्यादा दिखेगा और दो बजकर 23 मिनट पर खत्म हो जाएगा।’’

इससे पहले, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका में 14 अक्टूबर को दुर्लभ सूर्यग्रहण ‘रिंग ऑफ फायर’ देखा गया था। दुआरी ने कहा, ‘‘यह उस वक्त हुआ था, जब भारत और एशिया में रात थी और इस क्षेत्र के लोग इसे नहीं देख पाए थे। वह अमावस्या का दिन था और नवरात्रि की शुरुआत हुई थी। पश्चिम बंगाल और उसके आसपास के इलाकों में यह महालया का दिन था, जब लोग दुर्गा पूजा उत्सव में अपने पूर्वजों की पूजा करते हैं।’’ 

टॅग्स :चंद्रमासूर्य ग्रहणचन्द्रग्रहण
Open in App

संबंधित खबरें

भारतब्लॉग: अंतरिक्ष में फैले कचरे को साफ करने की कवायद

विश्वनासा का 'आर्टेमिस III' चंद्रमा पर पौधों की खेती का लगाएगा पता: जानिए इस मिशन के बारे में सबकुछ

विश्वSolar Eclipse 2024 Live Updates: दक्षिण प्रशांत क्षेत्र के ऊपर आंशिक सूर्यग्रहण शुरू, मेक्सिको, अमेरिका और कनाडा में आसमान में अंधेरा छाएगा, 4 मिनट, 28 सेकंड तक रहेगा

पूजा पाठEid-ul-Fitr 2024 Date: भारत में कब दीदार होगा चांद? जानें ईद-उल-फितर की सही तारीख

विश्वSolar Eclipse 2024 Live Updates: लाखों दर्शक कर रहे इंतजार, जानें अमेरिका में कब और कहां देखें लाइव

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठVaishakha Purnima 2024: कब है वैशाख पूर्णिमा? जानें तिथि और महत्व, ऐसे करें पूजा

पूजा पाठVat Savitri Vrat 2024: इस बार किस दिन रखा जाएगा वट सावित्री व्रत, जानिए तिथि और महत्व

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 17 May 2024: आज धन के मामले में सावधान रहें ये 3 राशि के लोग, आर्थिक नुकसान होने की संभावना

पूजा पाठआज का पंचांग 17 मई 2024: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठSita Navami 2024: सीता नवमी पर पारिवारिक कलह को दूर करने के लिए करें जरूर करें यह उपाय