लाइव न्यूज़ :

Chaitra Navratri 2020: चैत्र नवरात्रि कब से शुरू हैं, जानें कलश स्थापना का क्या है शुभ मुहूर्त इस बार

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: March 16, 2020 15:26 IST

इस साल नवरात्रि के समय कई शुभ संयोग बन रहे हैं. चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 25 मार्च से हो रही है। प्रतिपदा तिथि 24 मार्च को दोपहर 2:57 बजे से शुरू होगी।

Open in App

साल में वैसे तो चार नवरात्रि होती है लेकिन मुख्य तौर पर दो बार इस व्रत को किया जाता है. एक शारदीय नवरात्रि होती है और एक चैत्र नवरात्रि होती है. हर साल चैत्र नवरात्रि चैत्र मास के शुक्लपक्ष में मनाई जाती है. चैत्र नवरात्रि के आरंभ से ही हिंदू नववर्ष की शुरुआत भी हो जाती है. इस दौरान मां के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है और उपवास भी रखा जाता है.

इस साल चैत्र नवरात्रि 25 मार्च से शुरू हो रहे हैं. ऐसी मान्यता है कि नवरात्रि में मां शक्ति साधना से प्रसन्न होकर अपने साधकों पर कृपा बरसाती हैं. हिन्दू पंचांग के अनुसार, हिंदू नववर्ष का शुभारंभ भी चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा को ही होता है.

इस साल नवरात्रि के समय कई शुभ संयोग बन रहे हैं. इस साल चैत्र नवरात्रि 25 मार्च से शुरू हो रही है. चैत्र नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि 24 मार्च को दोपहर 2:57 बजे से शुरू होगी और 25 मार्च को दोपहर 5:26 बजे तक रहेगी. 24 तारीख को दोपहर में नवरात्रि शुरू होने की वजह से पहले दिन की पूजा अगले दिन यानि कि 25 तारीख की सुबह की जाएगी.

नवरात्रि प्रारंभ होते ही घट स्थापना की जाती है। घट स्थापना करने से घर में सकारात्मकता का वास होता है और घर में खुशहाली आ जाती है. घटस्थापना के बाद नौ दिनों तक अखंड ज्योति जलाई जाती है और पूरे विधि विधान से पूजा- अर्चना की जाती है.

घटस्थापना शुभ मुहूर्त25 मार्च - सुबह 6 बजकर 19 मिनट से 7 बजकर 17 मिनट तक

टॅग्स :नवरात्रिनवरात्री महत्व
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

ज़रा हटकेVIRAL: नन्ही बच्ची ने CM योगी को दिया बुलडोजर गिफ्ट, सब रह गए हैरान

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठChaitra Navratri 2026: कश्मीर से कन्याकुमारी तक, ऐसे मनाया जाता है भारत के विभिन्न कोनों में चैत्र नवरात्रि का उत्सव

भारतबागपत और बिजनौरः व्रत में कुट्टू से बना फलाहार खाने के बाद एडीएम समेत करीब 50 लोग बीमार?, अस्पताल में भर्ती

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठChar Dham Yatra 2026: चार धाम यात्रा में करना चाहते हैं VIP दर्शन? तो जान लें ये नियम

पूजा पाठPanchang 17 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 17 April 2026: आज किसके लिए शानदार दिन, किसका पड़ेगा मुसीबतों से पाला? पढ़ें राशिफलऔर जानें अपना भविष्य

पूजा पाठक्या है Naad Rush?, देशभर में पहचान बनाने की उम्मीद?, भजन से युवाओं को जोड़ना?

पूजा पाठPanchang 16 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग