लाइव न्यूज़ :

Bangkok: दुनिया के बड़े मंदिरों में शामिल 'वात फो' मंदिर में विदेशियों के प्रवेश पर लगी रोक

By गुणातीत ओझा | Updated: June 12, 2020 12:26 IST

कोरोना के फैलते संक्रमण को देखते हुए बैंकॉक में स्थित दुनिया के बड़े मंदिरों में शामिल वात फो मंदिर ने विदेशी नागरिकों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। मंदिर में अब केवल थाईलैंड के नागरिकों को ही प्रवेश की अनुमति है।

Open in App
ठळक मुद्देमंदिर को थाईलैंड में लागू लॉकडाउन के दौरान दो महीने तक बंद करने के बाद पिछले सप्ताह पुन: खोला गया है।भित्तिचित्रों और सोने से की गई कारीगरी से सुसज्जित देश के सबसे बड़े मंदिरों में शामिल इस मंदिर को लेटे हुए बुद्ध भगवान की 151 फुट लंबी मूर्ति के लिए जाना जाता है।

बैंकॉक। कोरोना वायरस संक्रमण फैलने की आशंका के मद्देनजर थाईलैंड में पर्यटकों के आकर्षण के मुख्य स्थल बौद्ध मंदिर ‘वात फो’ में विदेशियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। बैंकॉक में ग्रैंड पैलेस से सटे वात फो मंदिर के मुख्य द्वार पर बृहस्पतिवार सुबह संकेतक देखे गए, जिनमें लिखा था, ‘‘केवल थाईलैंड के लोगों को प्रवेश की अनुमति है’’, ‘‘केवल थाईलैंड के लोग’’ और ‘‘विदेशियों को प्रवेश की अनुमति नहीं’’। भित्तिचित्रों और सोने से की गई कारीगरी से सुसज्जित देश के सबसे बड़े मंदिरों में शामिल इस मंदिर को लेटे हुए बुद्ध भगवान की 151 फुट लंबी मूर्ति के लिए जाना जाता है।

वात फो प्रशासन के कर्मी वित आर्टचिंदा ने फोन पर बताया कि मंदिर समिति ने कोरोना वायरस संक्रमण संबंधी चिंताओं के कारण विदेशियों को मंदिर में प्रवेश नहीं देने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा, ‘‘संक्रमण अब भी कई देशों में अनियंत्रित है, इसलिए हमें सरकार की सलाह के अनुसार सतर्क रहना होगा।’’

हालांकि विदेशियों के मंदिर में प्रवेश पर प्रतिबंध के संबंध में किसी सरकारी आदेश की कोई जानकारी नहीं है। इस मंदिर को थाईलैंड में लागू लॉकडाउन के दौरान दो महीने तक बंद करने के बाद पिछले सप्ताह पुन: खोला गया है। थाईलैंड में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले अभी अन्य देशों की अपेक्षा में कम है। देश में संक्रमण के कुल 3,125 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 58 लोगों की मौत हो चुकी है। थाईलैंड में बृहस्पतिवार को संक्रमण का कोई नया मामना सामने नहीं आया।

टॅग्स :धार्मिक खबरेंगौतम बुद्धथाईलैंडकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व8 महीने की सजा काटने के बाद रिहा हुए थाईलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री थाकसिन शिनवात्रा

भारतकरुणा, शांति और आत्मजागरण के प्रकाशस्तंभ हैं गौतम बुद्ध

ज़रा हटकेVIDEO: मिस ग्रैंड थाईलैंड की कंटेस्टेंट के नकली दांत स्टेज पर गिरे पर जारी रखा रैंप वॉक

क्राइम अलर्ट25 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा और 25 करोड़ रुपये?, गया जी हवाई अड्डे पर 4 अरेस्ट

विश्वभारत आ रहे थाईलैंड के कार्गो शिप पर हमला, आग की लपटों से घिरा जहाज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना

पूजा पाठPanchang 17 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 17 May 2026: आज मेष समेत इन 4 राशिवालों की चल-अचल संपत्ति में बढ़ोतरी होने की संभावना