लाइव न्यूज़ :

Christmas 2019: क्रिसमस पर अपने पार्टनर को दें ये 7 बजट फ्रेंडली गिफ्ट, कम पैसों में बन जाएगी बात

By मेघना वर्मा | Updated: December 19, 2019 09:56 IST

25 दिसंबर को क्रिसमस डे के सेलिब्रेशन में लोग एक-दूसरे को प्यार बांटते हैं। साथ ही ढेर सारे स्वीट्स और डिटेशज भी खाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देक्रिसमस पर उपहार देने की परंपरा सदियों से चली आ रही है।इसमें लोग अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को गिफ्ट देते हैं।

क्रिसमस का पर्व अब बस पांच दिन की दूरी पर है। नए जोश और नए उत्साह के साथ यह पर्व पूरी दुनिया में मनाया जाता है। 25 दिसंबर को क्रिसमस डे के सेलिब्रेशन में लोग एक-दूसरे को प्यार बांटते हैं। साथ ही ढेर सारे स्वीट्स और डिटेशज भी खाते हैं। वहीं इस दिन लोग अपने लव्ड वन को खास तोहफा देते हैं। 

क्रिसमस पर उपहार देने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। इसमें लोग अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को गिफ्ट देते हैं। सिर्फ यही नहीं कई बार लोग अपने पार्टनर क लिए सरप्राइज भी प्लान करते हैं। आइए आपको बताते हैं कि आप इस क्रिसमस पर अपने लव लाइफ को क्या गिफ्ट दे सकते हैं। 

पार्टनर को दें ये गिफ्ट

1. चॉकलेट्स

क्रिसमस पर चॉकलेट्स और टॉफी से सेट सभी को गिफ्ट किये जाते हैं। ये ना सिर्फ सस्ते होते हैं बल्कि आपके मूड को भी खुश कर जाते हैं। तो इस क्रिसमस आप अपने खास को चॉकलेट बॉक्स गिफ्ट कर सकते हैं। आप चाहें तो चॉकलेट बॉक्स में अपने पार्टनर के पसंद की चॉकलेट का कस्टमाइज डिब्बा भी पैक करवा सकते हैं। 

2 कैंडिल सेट

सर्द के समय घर में कैंडिल की भीनी खूशबू और धीमी रोशनी से पूरा माहौल रोमांटिक हो जाता है। आप इस क्रिसमस अपने पार्टनर को कैंडिल्स का सेट गिफ्ट कर सकते हैं। जो ना सिर्फ उन्हें पसंद आएगा बल्कि उनके मूड को भी सही करेगा।

3. कपड़े या जूलरी

अगर आपके पार्टनर को फैशन में इंट्रस्ट है तो इस क्रिसमस आप उन्हें विंटर के क्लोथ या ज्वैलरी गिफ्ट कर सकते हैं। आप चाहें तो प्यारी सी कैप, स्कार्फ या जैकेट भी अपने पार्टनर को गिफ्ट कर सकते हैं।

4. नॉवेल्स

अगर आपके पार्टनर को किताबे पढ़ने का शौक हो तो आप उन्हें इस क्रिसमस एक बढ़ियां सी नॉवेल गिफ्ट कर सकते हैं। अगर आपके पार्टनर का कोई फेवरेट राइटर है तो आप उसकी अपकमिंग बुक या नॉवेल अपने पार्टनर को गिफ्ट कर सकते हैं। आपके पार्टनर को ये गिफ्ट बेहद पसंद आएगा।

5. कुकी सेट

क्रिसमस पर चॉकलेट से भी ज्यादा जिस चीज की सबसे ज्यादा बिक्री होती है वो है कुकीज। बाजारों में कुकीज के डिब्बे की भरमार आ जाती है। अलग-अलग फ्लेवर्ड और अलग-अलग स्वाद के कुकीज लोग लेना पसंद करते हैं। आप भीअपने पार्टनर के पसंदीदा फ्लेवर के हिसाब से कुकीज खरीद सकते हैं।

6. मेकअप या ग्रूमिंग सेट

क्रिसमस पर आप अपने पार्टनर के लिए मेकअप या ग्रूमिंग सेट भी ऑर्डर कर सकते हैं। वाइफ या गर्लफ्रेंड के लिए लिपस्टिक या लाइ और काजल का पूरा सेट और हसबैंड या बॉयफ्रेंड के लिए बियर्ड ग्रूमिंग या शेविंग किट ऑर्डर कर सकते हैं। 

7. गिफ्ट वाउचर

ऑन लाइन शॉपिंग के जमाने में गिफ्ट वाउचर बेहद ही आम और खास गिफ्ट हो सकता है। आप भी अपने पार्टनर को एक पर्टिकलर अमाउंट का गिफ्ट वाउचर दे सकते हैं। इससे आपके पार्टन वो सभी चीज खरीद सकते हैं जो वो खरीदना चाहते हैं।

टॅग्स :क्रिसमस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वFrance: क्रिसमस इवेंट के दौरान ग्वाडेलोप में हादसा, भीड़ पर चढ़ी कार; 10 की मौत

ज़रा हटकेJesus Christ Real Name: यीशु मसीह के असली नाम का हुआ खुलासा, आज तक नहीं जानते थे लोग

भारतब्लॉग: उपहारों की निरर्थकता को सार्थकता में बदलने की चुनौती

क्रिकेटWATCH: एमएस धोनी क्रिसमस के मौके पर पत्नी, बेटी, दोस्तों के लिए बने सांता क्लॉज

कारोबारChristmas 2024: आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया पर शेयर की ‘सिख सांता’ वाली ये मजेदार पोस्ट

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर को दे ये गिफ्ट्स, देखते ही हो जाएंगे खुश; जमकर करेंगे तारीफ

रिश्ते नातेValentine’s Week 2025: शुरू हो रहा प्यार का हफ्ता, वैलेंटाइन वीक के सातों दिन होंगे खास, देखें पूरी लिस्ट

रिश्ते नातेRelationship Tips: क्या आप भी कर रहीं ममाज बॉय को डेट? इन सिंपल साइन की मदद से करें पता, आपको मिल जाएगा सवाल का जवाब