लाइव न्यूज़ :

Rajasthan Assembly Elections: करणपुर विधानसभा सीट पर मतदान पांच जनवरी को, मतगणना आठ जनवरी को होगी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 5, 2023 13:55 IST

करणपुर सीट पर मतदान पांच जनवरी को तथा मतगणना आठ जनवरी को होगी। नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 12 दिसंबर से शुरू होगी और इसकी आखिरी तारीख 19 दिसंबर है। नामांकन पत्रों की छंटनी 20 दिसंबर को की जाएगी और 22 दिसंबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकरणपुर सीट पर मतदान 15 नवंबर को स्थगित कर दिया गया थाकरणपुर सीट पर मतदान पांच जनवरी को तथा मतगणना आठ जनवरी को होगी नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 12 दिसंबर से शुरू होगी

Rajasthan Assembly Elections Results: राजस्थान की करणपुर विधानसभा सीट पर मतदान पांच जनवरी 2024 को होगा। निर्वाचन आयोग (ईसी) ने यह जानकारी दी। करणपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार के निधन के कारण इस सीट के लिए मतदान स्थगित कर दिया गया था।

आयोग ने बताया कि करणपुर सीट पर मतदान पांच जनवरी को तथा मतगणना आठ जनवरी को होगी। नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 12 दिसंबर से शुरू होगी और इसकी आखिरी तारीख 19 दिसंबर है। नामांकन पत्रों की छंटनी 20 दिसंबर को की जाएगी और 22 दिसंबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। करणपुर सीट पर मतदान 15 नवंबर को स्थगित कर दिया गया था। 

निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 52 का हवाला देते हुए बताया था कि यदि राष्ट्रीय या राज्य स्तर की किसी मान्यता प्राप्त पार्टी द्वारा मैदान में उतारे गए उम्मीदवार का मतदान से पहले निधन हो जाता है तो निर्वाचन अधिकारी उस सीट पर मतदान ‘‘स्थगित’’ कर देता है और मतदान के लिए नयी तारीख की घोषणा बाद में की जाती है । 

अधिनियम की धारा 52 (2) के अनुसार, ऐसे में निर्वाचन आयोग मान्यता प्राप्त उस राजनीतिक दल से किसी दूसरे उम्मीदवार को नामांकित करने के लिए कहता है जिसके उम्मीदवार का निधन हुआ हो। राजस्थान की 200 विधानसभा सीट में से 199 सीट पर 25 नवंबर को मतदान हुआ था, लेकिन मौजूदा विधायक और कांग्रेस उम्मीदवार गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन के कारण करणपुर सीट पर मतदान स्थगित कर दिया गया था। राज्य की कुल 200 में से 199 विधानसभा सीट पर मतदान हुआ और मतों की गिनती रविवार को संपन्न हुई। इसमें भाजपा को 115 सीट के साथ बहुमत मिला जबकि कांग्रेस 69 सीट पर सिमट गई।

भाजपा को राज्य में पूर्ण बहुमत मिल चुका है ऐसे में करणपुर विधानसभा सीट के परिणाम से कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा। पार्टी ने अभी तक मुख्यमंत्री की घोषणा नहीं की है। माना जा रहा है कि इस बार वसुंधरा की जगह किसी नए चेहरे पर शीर्ष नेतृत्व दाव लगा सकता है।

(इनपुट- भाषा)

टॅग्स :राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023राजस्थानBJPकांग्रेसवसुंधरा राजे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

राजस्थान अधिक खबरें

राजस्थानUdaipur Communal Tensions: स्कूल छात्र की लड़ाई में उदयपुर सुलगा, सांप्रदायिक तनाव के बाद इंटरनेट सेवाएं बंद

राजस्थानबीकानेर: रोट्रेक्ट मरुधरा ने "हर घर राम" अभियान के तहत 2100 राम लला प्रतिमाओं का किया वितरण

राजस्थानIAF Aircraft Crash: जैसलमेर में एयरफोर्स का फाइटर प्लेन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, धूं-धूं जलकर हुआ खाक

राजस्थानराजस्थान में चलाई रामलहर, गुरु कृपा और शास्त्र ज्ञान के धनी हैं विनायक शर्मा

राजस्थानRajasthan Budget 2024: गरीब बालिकाओं के जन्म पर 1 लाख रुपए का बॉन्ड देगी सरकार, वित्त मंत्री दिया कुमारी ने की घोषणा