लाइव न्यूज़ :

Rajasthan Government: 17 नवगठित जिलों में पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी नियुक्त, एसपी-कलेक्टर को नई जिम्मेवारी, देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 8, 2023 18:25 IST

Rajasthan Government: भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी नीरज पवन को नवगठित बांसवाड़ा संभाग का संभागीय आयुक्‍त, डॉ मोहनलाल यादव को सीकर का संभागीय आयुक्‍त व आईएएस (भारतीय प्रशासनिक सेवा) वंदना सिंघवी को नवगठित पाली संभाग का पहला संभागीय आयुक्‍त नियुक्त किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे नवगठित जिलों के जिला कलेक्टर भी नियुक्त किए गए हैं। भूपेंद्र साहू को महानिरीक्षक (जेल) पद पर निुयुक्त किया गया है।नवगठित जिलों व संभागों का ऑनलाइन माध्यम से उद्घाटन किया था।

जयपुरः राजस्‍थान सरकार ने राज्‍य के 17 नवगठित जिलों में पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारी नियुक्त कर दिए हैं। इसके साथ ही नवगठित संभागों में भी अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। राज्‍य के कार्मिक विभाग ने आदेश जारी किए।

आदेश के तहत भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी नीरज पवन को नवगठित बांसवाड़ा संभाग का संभागीय आयुक्‍त, डॉ मोहनलाल यादव को सीकर का संभागीय आयुक्‍त व आईएएस (भारतीय प्रशासनिक सेवा) वंदना सिंघवी को नवगठित पाली संभाग का पहला संभागीय आयुक्‍त नियुक्त किया गया है।

इसके साथ ही नवगठित जिलों के जिला कलेक्टर भी नियुक्त किए गए हैं। ज्यादातर जिलों में पहले नियुक्त किए गए विशेष अधिकारी (ओएसडी) को ही जिला कलेक्टर बनाया गया है। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के तबादलों के तहत पुलिस महानिरीक्षक (साइबर अपराध) भूपेंद्र साहू को महानिरीक्षक (जेल) पद पर निुयुक्त किया गया है।

वहीं आईपीएस एच जी राघवेंद्र पाली के, एस परिमला बांसवाड़ा व आईपीएस सत्‍येंद्र सिंह सीकर के पुलिस महानिरीक्षक होंगे। नवगठित जिलों के पुलिस अधीक्षक (एसपी) नियुक्त किए जाने के साथ गंगानगर सीकर के पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं। उल्‍लेखनीय है कि मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य के नवगठित जिलों व संभागों का सोमवार को यहां ऑनलाइन माध्यम से उद्घाटन किया था।

नव‍गठित जिलों में अनूपगढ़, बालोतरा, ब्यावर, डीग, डीडवाना कुचामन, दूदू, गंगापुर सिटी, जयपुर शहर, जयपुर (ग्रामीण), केकड़ी, जोधपुर शहर, जोधपुर (ग्रामीण), कोटपूतली बहरोड़, खैरथल तिजारा, नीम का थाना, फलौदी, सलूम्बर, सांचौर और शाहपुरा शामिल हैं। राज्‍य सरकार ने एक अन्‍य आदेश के तहत भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के 15 अधिकारियों के तबादले व पदस्‍थापन भी किए हैं।

टॅग्स :जयपुरअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

ज़रा हटकेJaipur Viral Video: बुलेट सवार को घेरकर युवती ने किया हंगामा, बीच सड़क बाइक में तोड़फोड़, वीडियो वायरल

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

ज़रा हटकेजयपुर ईदगाह में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, नमाज के बाद फूल बरसाकर दिया भाईचारे का संदेश

राजस्थान अधिक खबरें

राजस्थानUdaipur Communal Tensions: स्कूल छात्र की लड़ाई में उदयपुर सुलगा, सांप्रदायिक तनाव के बाद इंटरनेट सेवाएं बंद

राजस्थानबीकानेर: रोट्रेक्ट मरुधरा ने "हर घर राम" अभियान के तहत 2100 राम लला प्रतिमाओं का किया वितरण

राजस्थानIAF Aircraft Crash: जैसलमेर में एयरफोर्स का फाइटर प्लेन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, धूं-धूं जलकर हुआ खाक

राजस्थानराजस्थान में चलाई रामलहर, गुरु कृपा और शास्त्र ज्ञान के धनी हैं विनायक शर्मा

राजस्थानRajasthan Budget 2024: गरीब बालिकाओं के जन्म पर 1 लाख रुपए का बॉन्ड देगी सरकार, वित्त मंत्री दिया कुमारी ने की घोषणा