लाइव न्यूज़ :

Rajasthan Government: 20 आईपीएस और 20 आईएएस इधर से उधर,  केकड़ी, टोंक, चित्तौड़गढ़, झुंझुनूं, खैरथल के जिलाधिकारी बदले, देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 3, 2023 12:19 IST

Rajasthan Government: डा आरुषी अजेय मलिक को संभागीय आयुक्त, जयपुर नियुक्त किया गया है जबकि डॉ मनीषा अरोडा को परिवहन विभाग में आयुक्त नियुक्त किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देदो पुलिस उपमहानिरीक्षक स्तर के अधिकारियों का भी तबादला किया गया है।तीन आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।पांच जिलों के जिलाधिकारी और छह जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले गए है।

जयपुरः राजस्थान सरकार ने सोमवार रात भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 20-20 अधिकारियों के तबादले कर दिये। पांच जिलों के जिलाधिकारी और छह जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले गए है। तीन आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। दो पुलिस उपमहानिरीक्षक स्तर के अधिकारियों का भी तबादला किया गया है।

कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार केकड़ी, टोंक, चित्तौड़गढ़, झुंझुनूं, खैरथल के जिलाधिकारी बदले गये हैं। आदेश के अनुसार डा आरुषी अजेय मलिक को संभागीय आयुक्त, जयपुर नियुक्त किया गया है जबकि डॉ मनीषा अरोडा को परिवहन विभाग में आयुक्त नियुक्त किया गया है।

विश्व मोहन शर्मा को केकडी का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है जबकि गौरव अग्रवाल को चित्तौड़गढ़, हनुमान मल ढाका को खैरथल, बचनेश कुमार अग्रवाल को झुंझुनूं एवं ओमप्रकाश बैरवा को टोंक का जिलाधिकारी बनाया गया है। कार्मिक विभाग के आदेश के अनुसार झुंझुनूं, भीलवाडा, केकडी, शाहपुरा, गंगापुरसिटी और दूदू जिले के पुलिस अधीक्षकों के तबादले किये गये हैं।

पुलिस उपमहानिरीक्षक (होमगार्ड) जयपुर पद पर कार्यरत प्रीति चंद्रा को पुलिस उपमहानिरीक्षक आर्म्ड बटालियन जयपुर और पुलिस उपमहानिरीक्षक ओमप्रकाश दितीय को पुलिस उपमहानिरीक्षक (एसडीआरएफ) नियुक्त किया गया है। आदेश के अनुसार स्थानांतरित अधिकारियों में आलोक श्रीवास्तव, आदर्श सिद्धू, देवेन्द्र विश्नोई भी शामिल हैं।

टॅग्स :अशोक गहलोतकांग्रेसजयपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

राजस्थान अधिक खबरें

राजस्थानUdaipur Communal Tensions: स्कूल छात्र की लड़ाई में उदयपुर सुलगा, सांप्रदायिक तनाव के बाद इंटरनेट सेवाएं बंद

राजस्थानबीकानेर: रोट्रेक्ट मरुधरा ने "हर घर राम" अभियान के तहत 2100 राम लला प्रतिमाओं का किया वितरण

राजस्थानIAF Aircraft Crash: जैसलमेर में एयरफोर्स का फाइटर प्लेन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, धूं-धूं जलकर हुआ खाक

राजस्थानराजस्थान में चलाई रामलहर, गुरु कृपा और शास्त्र ज्ञान के धनी हैं विनायक शर्मा

राजस्थानRajasthan Budget 2024: गरीब बालिकाओं के जन्म पर 1 लाख रुपए का बॉन्ड देगी सरकार, वित्त मंत्री दिया कुमारी ने की घोषणा