लाइव न्यूज़ :

Rajasthan Assembly Election 2023: 25 नवंबर को मतदान से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री रामगोपाल बैरवा और पूर्व विधायक अशोक तंवर भाजपा में शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 11, 2023 15:38 IST

Rajasthan Assembly Election 2023: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, सांसद कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और चुनाव प्रबंधन समिति संयोजक नारायण पंचारिया ने इन नेताओं का पार्टी में स्वागत किया।

Open in App
ठळक मुद्देजब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो सुरक्षा की उम्मीद किस से की जाएगी।200 सदस्यीय विधानसभा के लिए 25 नवंबर को मतदान होना है। मतगणना तीन दिसंबर को होगी। 

Rajasthan Assembly Election 2023: कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री रामगोपाल बैरवा और चाकसू से पार्टी के पूर्व विधायक अशोक तंवर सहित कई अन्य नेता शनिवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।

भाजपा के मीडिया सेंटर में यहां पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, सांसद कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और चुनाव प्रबंधन समिति संयोजक नारायण पंचारिया ने इन नेताओं का पार्टी में स्वागत किया। पार्टी के एक बयान के अनुसार, इस अवसर पर जोशी ने कहा कि नारी की सुरक्षा करने में कांग्रेस सरकार पूर्ण रूप से नाकाम रही है।

उन्होंने दौसा में एक बच्ची से दुष्कर्म की घटना का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो सुरक्षा की उम्मीद किस से की जाएगी।’’ जोशी ने कहा, ‘‘राज्य में व्याप्त जंगलराज से आहत होकर कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो रहे है।’’ राज्य की 200 सदस्यीय विधानसभा के लिए 25 नवंबर को मतदान होना है। मतगणना तीन दिसंबर को होगी। 

टॅग्स :राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023कांग्रेसBJPवसुंधरा राजेअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

राजस्थान अधिक खबरें

राजस्थानUdaipur Communal Tensions: स्कूल छात्र की लड़ाई में उदयपुर सुलगा, सांप्रदायिक तनाव के बाद इंटरनेट सेवाएं बंद

राजस्थानबीकानेर: रोट्रेक्ट मरुधरा ने "हर घर राम" अभियान के तहत 2100 राम लला प्रतिमाओं का किया वितरण

राजस्थानIAF Aircraft Crash: जैसलमेर में एयरफोर्स का फाइटर प्लेन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, धूं-धूं जलकर हुआ खाक

राजस्थानराजस्थान में चलाई रामलहर, गुरु कृपा और शास्त्र ज्ञान के धनी हैं विनायक शर्मा

राजस्थानRajasthan Budget 2024: गरीब बालिकाओं के जन्म पर 1 लाख रुपए का बॉन्ड देगी सरकार, वित्त मंत्री दिया कुमारी ने की घोषणा