लाइव न्यूज़ :

Rajasthan Assembly Election 2023: सीएम गहलोत के खिलाफ बीजेपी ने राठौड़ को बनाया प्रत्याशी, 58 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी, अब कुल 182 प्रत्याशी घोषित, देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 2, 2023 19:12 IST

Rajasthan Assembly Election 2023: पहली दो सूचियों में क्रमश: 83 और 41 उम्‍मीदवार घोषित किए थे। तीन सूचियों में वह अब कुल 182 प्रत्याशी घोषित कर चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देसभी 200 सीटों के लिए 25 नवंबर को मतदान होगा।मतगणना तीन दिसंबर को होगी। नामांकन छह नवंबर तक किए जा सकते हैं।

Rajasthan Assembly Election 2023: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 58 उम्मीदवारों की तीसरी सूची बृहस्पतिवार को जारी की और पार्टी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के खिलाफ अपने उम्मीदवारों नामों की घोषणा भी कर दी।

पार्टी की इस सूची में सात महिला उम्मीदवार हैं और उसने अपने मौजूदा आठ विधायकों को एक बार फिर मौका दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह ने दिल्ली में यह सूची जारी की। इस सूची में पार्टी ने सरदारपुरा (जोधपुर) सीट से महेंद्र सिंह राठौड़ को उम्मीदवार बनाया है जहां कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत चुनाव लड़ रहे हैं।

राठौड़ जोधपुर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष हैं। वहीं टोंक सीट पर पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के खिलाफ भाजपा ने अजीत सिंह मेहता को मैदान में उतारा है। मेहता 2013 में टोंक सीट से विधायक रह चुके हैं। पार्टी ने हाथोज धाम के धर्मगुरु बालमुकुंद आचार्य को हवामहल सीट से मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने इस सीट के लिए अभी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।

पार्टी ने जिन मौजूदा विधायकों को इस सूची में टिकट दिया हैं उनमें सूरतगढ़ से रामप्रताप कासनिया, रामगंज मंडी से मदन दिलावर, फलोदी से पब्बाराम विश्नोई, भीनमाल से पूराराम चौधरी, रानीवाड़ा से नारायण सिंह देवल, कपासन से अर्जुन लाल जीनगर, केशोरायपाटन से चंद्रकांता मेघवाल व लाडपुरा से कल्पना देवी शामिल हैं।

भाजपा ने एक दिन पहले दिल्ली में पार्टी में शामिल हुए सुभाष मील, खंडेला , दर्शन सिंह, करौली तथा उदय लाल डांगी, वल्लभनगर को भी टिकट दिया है। मील व सिंह कांग्रेस से जबकि डांगी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से भाजपा में शामिल हुए हैं। पार्टी ने शाहपुरा भीलवाड़ा से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल का टिकट काट दिया है।

उनकी जगह नए चेहरे लालाराम बैरवा को मौका दिया गया है। उल्लेखनीय है कि मेघवाल ने हाल ही में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था जिसके बाद पार्टी ने उन्हें निलंबित कर दिया था। पार्टी ने पहली दो सूचियों में क्रमश: 83 और 41 उम्मीदवार घोषित किए थे।

तीन सूचियों में वह अब कुल 182 प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। अभी उसे 18 उम्मीदवार और घोषित करने हैं। राज्य की सभी 200 सीटों के लिए 25 नवंबर को मतदान होगा जबकि मतगणना तीन दिसंबर को होगी। नामांकन छह नवंबर तक किए जा सकते हैं।

टॅग्स :राजस्थानराजस्थान विधानसभा चुनाव 2023विधानसभा चुनाव 2023विधानसभा चुनावBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

राजस्थान अधिक खबरें

राजस्थानUdaipur Communal Tensions: स्कूल छात्र की लड़ाई में उदयपुर सुलगा, सांप्रदायिक तनाव के बाद इंटरनेट सेवाएं बंद

राजस्थानबीकानेर: रोट्रेक्ट मरुधरा ने "हर घर राम" अभियान के तहत 2100 राम लला प्रतिमाओं का किया वितरण

राजस्थानIAF Aircraft Crash: जैसलमेर में एयरफोर्स का फाइटर प्लेन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, धूं-धूं जलकर हुआ खाक

राजस्थानराजस्थान में चलाई रामलहर, गुरु कृपा और शास्त्र ज्ञान के धनी हैं विनायक शर्मा

राजस्थानRajasthan Budget 2024: गरीब बालिकाओं के जन्म पर 1 लाख रुपए का बॉन्ड देगी सरकार, वित्त मंत्री दिया कुमारी ने की घोषणा