लाइव न्यूज़ :

Paper leak case: पेपर लीक करने वालों पर होगी बड़ी कार्रवाई, उम्रकैद के लिए विधेयक लाएगी सरकार, जानें क्या है प्रावधान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 5, 2023 14:29 IST

Paper leak case: सरकार ने मार्च 2022 में भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक और धोखाधड़ी जैसे अपराधों के लिए 10 साल तक की कैद और 10 करोड़ रुपये के जुर्माने का प्रावधान करने वाला एक विधेयक पारित किया था।

Open in App
ठळक मुद्देआगामी विधानसभा सत्र में विधेयक लाने का फैसला किया गया है।हितधारकों के साथ चर्चा कर बेहतर प्रक्रिया तैयार करने का निर्देश दिया गया है।चुनावी साल में पेपर लीक मामले को लेकर विपक्ष राज्य की कांग्रेस सरकार को घेर रहा है।

Paper leak case: राजस्थान सरकार आगामी विधानसभा सत्र में पेपर लीक में शामिल लोगों के लिए सजा को मौजूदा 10 साल से बढ़ाकर उम्रकैद तक करने के लिए एक विधेयक लाएगी। राज्य सरकार ने मार्च 2022 में भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक और धोखाधड़ी जैसे अपराधों के लिए 10 साल तक की कैद और 10 करोड़ रुपये के जुर्माने का प्रावधान करने वाला एक विधेयक पारित किया था।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट में कहा, ‘‘ पेपर लीक के खिलाफ बनाए गए कानून में भी अधिकतम सजा का प्रावधान उम्रकैद करने के लिए आगामी विधानसभा सत्र में विधेयक लाने का फैसला किया गया है।’’ उन्होंने कहा कि राज्य में प्रतियोगी परीक्षाओं में और पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से मुख्य सचिव को राजस्थान लोक सेवा आयोग, कार्मिक विभाग, राजस्थान राज्य अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक चयन बोर्ड एवं अन्य हितधारकों के साथ चर्चा कर बेहतर प्रक्रिया तैयार करने का निर्देश दिया गया है।

चुनावी साल में पेपर लीक मामले को लेकर विपक्ष राज्य की कांग्रेस सरकार को घेर रहा है। पिछले विधेयक में पेपर लीक में शामिल लोगों की संपत्ति कुर्क करने और जब्त करने का भी प्रावधान किया गया था। फरवरी 2022 में, राज्य सरकार ने पेपर लीक के कारण सितंबर 2021 में हुई अध्यापक भर्ती पात्रता परीक्षा (रीट) की दूसरे चरण की परीक्षा रद्द कर दी थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने परीक्षाओं में नकल पर लगाम लगाने के लिए विधेयक लाने की घोषणा भी की थी। विपक्षी दल भाजपा ने रीट पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच की मांग की थी। इसकी जांच फिलहाल राजस्थान पुलिस का ‘स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप’ कर रहा है।

टॅग्स :अशोक गहलोतकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

राजस्थान अधिक खबरें

राजस्थानUdaipur Communal Tensions: स्कूल छात्र की लड़ाई में उदयपुर सुलगा, सांप्रदायिक तनाव के बाद इंटरनेट सेवाएं बंद

राजस्थानबीकानेर: रोट्रेक्ट मरुधरा ने "हर घर राम" अभियान के तहत 2100 राम लला प्रतिमाओं का किया वितरण

राजस्थानIAF Aircraft Crash: जैसलमेर में एयरफोर्स का फाइटर प्लेन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, धूं-धूं जलकर हुआ खाक

राजस्थानराजस्थान में चलाई रामलहर, गुरु कृपा और शास्त्र ज्ञान के धनी हैं विनायक शर्मा

राजस्थानRajasthan Budget 2024: गरीब बालिकाओं के जन्म पर 1 लाख रुपए का बॉन्ड देगी सरकार, वित्त मंत्री दिया कुमारी ने की घोषणा