लाइव न्यूज़ :

गैंगस्टर कुलदीप जघीना की पुलिस हिरासत में गोली मारकर हत्या, कोर्ट ले जाने के दौरान वारदात को दिया गया अंजाम

By विनीत कुमार | Updated: July 12, 2023 14:26 IST

राजस्थान के भरतपुर में गैंगस्टर कुलदीप जघीना की पुलिस हिरासत में हत्या कर दी गई। पुलिस जब कुलदीप जघीना को कोर्ट ले जा रही थी, तभी अन्य अपराधियों ने उस पर हमला बोल दिया।

Open in App

भरतपुर: राजस्थान के भरतपुर में गैंगस्टर कुलदीप जघीना की दिनदहाड़े पुलिस हिरासत में अन्य अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना बुधवार की है। हत्या के आरोपी कुलदीप जघीना को मारने से पहले अपराधियों ने पुलिस की आंखों में मिर्ची पाउडर झोंक दिया और फिर स्थिति का फायदा उठाते हुए गैंगस्टर को गोली मार दी।

यह गोलीबारी तब हुई जब पुलिस गैंगस्टर को जयपुर जेल से भरतपुर कोर्ट ले जा रही थी। मृतक कुलदीप हत्या के एक मामले में संलिप्त था और जेल में बंद था। यह वारदात जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर अमोली टोल प्लाजा के पास हुई। यह जगह जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर है।

कुलदीप जघीना पर भाजपा नेता की हत्या का था आरोप

कुलदीप जघीना पर भाजपा नेता कृपाल सिंह जघीना की हत्या का आरोप था। राजस्थान के भरतपुर में भाजपा नेता की करीब 10 महीने पहले गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हमलावर दो बाइक और इतनी ही कारों में आए थे और कृपाल सिंह पर उस समय गोलियां बरसा दी जब वह रविवार रात सर्किट हाउस से अपनी कार में घर जा रहे थे। भरतपुर से भाजपा सांसद रंजीता कोली के करीबी सहयोगी सिंह को हमले में सात गोलियां लगी थी। पुलिस के मुताबिक जमीन विवाद के चलते भाजपा नेता की हत्या की गई थी।

टॅग्स :राजस्थान समाचारराजस्थान पुलिसक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

राजस्थान अधिक खबरें

राजस्थानUdaipur Communal Tensions: स्कूल छात्र की लड़ाई में उदयपुर सुलगा, सांप्रदायिक तनाव के बाद इंटरनेट सेवाएं बंद

राजस्थानबीकानेर: रोट्रेक्ट मरुधरा ने "हर घर राम" अभियान के तहत 2100 राम लला प्रतिमाओं का किया वितरण

राजस्थानIAF Aircraft Crash: जैसलमेर में एयरफोर्स का फाइटर प्लेन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, धूं-धूं जलकर हुआ खाक

राजस्थानराजस्थान में चलाई रामलहर, गुरु कृपा और शास्त्र ज्ञान के धनी हैं विनायक शर्मा

राजस्थानRajasthan Budget 2024: गरीब बालिकाओं के जन्म पर 1 लाख रुपए का बॉन्ड देगी सरकार, वित्त मंत्री दिया कुमारी ने की घोषणा