लाइव न्यूज़ :

Assembly Elections Rajasthan result 2023: राजस्थान में कांग्रेस 92 सीट पर आगे, भाजपा रुझान में पीछे, 88 सीट, 199 सीट पर मतगणना जारी

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 3, 2023 08:56 IST

Assembly Elections Rajasthan result 2023: राजस्थान में विधानसभा की 199 सीटों के लिए हुए चुनाव में मतों की गिनती रविवार सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई।

Open in App
ठळक मुद्देनिर्वाचन अधिकारी ने कहा, ‘‘मतों की गिनती शुरू हो गई है।’’ सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जा रही है। आधे घंटे बाद सुबह साढ़े आठ बजे ईवीएम से मतगणना शुरू होगी।

Assembly Elections Rajasthan result 2023: राजस्थान में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू हो गई है। कांग्रेस ने रुझान में बीजेपी को पीछे छोड़ दिया है। 92 सीट के साथ पहले पायदान पर है। भाजपा के साथ 88 सीट है। 199 सीट पर मतगणना जारी है। 

निर्वाचन अधिकारी ने कहा, ‘‘मतों की गिनती शुरू हो गई है।’’ उन्होंने बताया कि सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जा रही है। डाक मतपत्रों की गणना के आधे घंटे बाद सुबह साढ़े आठ बजे ईवीएम से मतगणना शुरू होगी। राज्य के 199 विधानसभा क्षेत्रों में हुए चुनाव के लिए मतगणना 33 जिला मुख्यालयों के 36 केन्द्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच हो रही है।

जहां 2552 टेबल पर कुल 4180 दौर में मतों की गिनती होगी। उन्होंने कहा कि जयपुर, जोधपुर एवं नागौर में दो-दो केंद्रों पर और शेष 30 निर्वाचन जिलों में एक-एक केंद्र पर मतों की गिनती की जाएगी। राज्य की 200 में से 199 सीटों के लिए मतदान 25 नवंबर को हुआ था। करणपुर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी के निधन के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया।

इन 199 सीटों पर 1862 उम्मीदवार मैदान में हैं। गुप्ता ने बताया कि राज्य में मतों की गिनती के लिए 2552 टेबल लगाए गए हैं। ईवीएम मतगणना के लिए कुल 4180 दौर की गिनती होगी। सबसे अधिक 34 दौर की गिनती शिव विधानसभा क्षेत्र में तथा सबसे कम 14 दौर की गिनती अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में होगी।

राज्य में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ कांग्रेस व मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में माना जा रहा है। ‘एग्जिट पोल’ के पूर्वानुमानों के बाद सत्तारूढ़ कांग्रेस व भाजपा दोनों को सरकार बनाने की उम्मीद है। अधिकांश ‘एग्जिट पोल’ ने राज्य में भाजपा को बढ़त मिलने का अनुमान जताया है, लेकिन तीन ‘एग्जिट पोल’ ने कांग्रेस की जीत का अनुमान जताया है।

टॅग्स :विधानसभा चुनावविधानसभा चुनाव 2023राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023BJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

राजस्थान अधिक खबरें

राजस्थानUdaipur Communal Tensions: स्कूल छात्र की लड़ाई में उदयपुर सुलगा, सांप्रदायिक तनाव के बाद इंटरनेट सेवाएं बंद

राजस्थानबीकानेर: रोट्रेक्ट मरुधरा ने "हर घर राम" अभियान के तहत 2100 राम लला प्रतिमाओं का किया वितरण

राजस्थानIAF Aircraft Crash: जैसलमेर में एयरफोर्स का फाइटर प्लेन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, धूं-धूं जलकर हुआ खाक

राजस्थानराजस्थान में चलाई रामलहर, गुरु कृपा और शास्त्र ज्ञान के धनी हैं विनायक शर्मा

राजस्थानRajasthan Budget 2024: गरीब बालिकाओं के जन्म पर 1 लाख रुपए का बॉन्ड देगी सरकार, वित्त मंत्री दिया कुमारी ने की घोषणा