लाइव न्यूज़ :

Assembly Elections 2023: "पीएम मोदी और 'कमल' ही हमारा चेहरा है", गजेंद्र शेखावत ने सीएम चेहरे के सवाल पर कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 6, 2023 12:41 IST

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सोमवार को राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा के मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर साफ कर दिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी का चुनाव चिन्ह कमल ही पार्टी का मुख्यमंत्री पद का चेहरा है।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भाजपा के मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर स्थिति साफ कीउन्होंने कहा कि पीएम मोदी और पार्टी का चुनाव चिन्ह कमल ही पार्टी का मुख्यमंत्री पद का चेहरा हैभाजपा के मुख्यमंत्री का चयन चुनाव बाद संसदीय बोर्ड और चुने हुए विधायक मिलकर करेंगे

जोधपुर: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सोमवार को राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा के मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर साफ कर दिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी का चुनाव चिन्ह कमल ही पार्टी का मुख्यमंत्री पद का चेहरा है।

जोधपुर के सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत ने समाचार एजेंसी एएआई से विधानसभा चुनाव में पार्टी के सीएम चेहरे पर बात करते हुए, कहा, "राजस्थान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी का निशान कमल ही मुख्यमंत्री पद का चेहरा है।"

इसके साथ ही भाजपा के लोकसभा सांसद शेखावत ने यह भी कहा कि पार्टी का संसदीय बोर्ड और विधायक चुनाव जीतने के बाद बैठकर आपस में चर्चा करने के बाद मुख्यमंत्री पद के योग्य नेता का चयन करेंगे।

उन्होंने कहा, "चुनाव के बाद में विधायक और संसदीय बोर्ड तय करेंगे कि सीएम का चेहरा कौन होगा। चेहरा कोई भी हो, हम यह तय करेंगे कि उनका कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरा हो।"

बीजेपी नेता शेखावत ने इस बात पर भरोसा जताया कि चुनाव बाद राजस्थान में बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा, "मुझे इस बात का यकीन है कि बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।"

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा, ''यह चुनाव कांग्रेस में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर लड़ा जा रहा है। भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग में जो एजेंसियां ​​काम कर रही हैं, उनकी सराहना की जानी चाहिए। जो भ्रष्ट होते हैं, वे पकड़े जाने पर बेबुनियाद आरोप लगाते हैं।"

मालूम हो कि भाजपा ने सोमवार को राजस्थान के लिए अपने तीन उम्मीदवारों की छठी सूची जारी की है। इससे पूर्व रविवार को भाजपा में शामिल हुए बाड़ी से कांग्रेस विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा को पार्टी ने बाड़ी से चुनावी टिकट दिया है। वहीं बाड़मेर से दीपक कड़वासरा  और पचपदरा से  अरुण अमराराम चौधरी चुनाव लड़ेंगे। यह सूची सोमवार सुबह पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने साझा की।

राजस्थान में 25 नवंबर को मतदान होगा, जिसकी गिनती चार अन्य राज्यों के विधानसभा चुनावों के साथ 3 दिसंबर को होगी।

टॅग्स :राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023विधानसभा चुनाव 2023राजस्थानगजेंद्र सिंह शेखावतनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

राजस्थान अधिक खबरें

राजस्थानUdaipur Communal Tensions: स्कूल छात्र की लड़ाई में उदयपुर सुलगा, सांप्रदायिक तनाव के बाद इंटरनेट सेवाएं बंद

राजस्थानबीकानेर: रोट्रेक्ट मरुधरा ने "हर घर राम" अभियान के तहत 2100 राम लला प्रतिमाओं का किया वितरण

राजस्थानIAF Aircraft Crash: जैसलमेर में एयरफोर्स का फाइटर प्लेन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, धूं-धूं जलकर हुआ खाक

राजस्थानराजस्थान में चलाई रामलहर, गुरु कृपा और शास्त्र ज्ञान के धनी हैं विनायक शर्मा

राजस्थानRajasthan Budget 2024: गरीब बालिकाओं के जन्म पर 1 लाख रुपए का बॉन्ड देगी सरकार, वित्त मंत्री दिया कुमारी ने की घोषणा