लाइव न्यूज़ :

भोपाल पहुंचे उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, राज्यस्तरीय सम्मेलन में करेंगे शिरकत

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 17, 2017 14:52 IST

नायडू यहां महिला स्वसहायता समूहों के राज्यस्तरीय सम्मेलन में शिरकत करेंगे।

Open in App

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू रविवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचे। यहां हवाईअड्डे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी साधना सिंह सहित अन्य नेताओं ने वेंकैया का स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अंग वस्त्र एवं सूत की माला भेंटकर उपराष्ट्रपति का स्वागत किया गया।

विमानतल पर विधानसभा अध्यक्ष सीताशरण शर्मा, महापौर आलोक शर्मा, जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, वन मंत्री डॉ. गौरीशंकर शेजवार, लोक निर्माण मंत्री रामपाल सिंह, संस्कृति राज्यमंत्री सुरेंद्र पटवा भी मौजूद रहे। नायडू यहां महिला स्वसहायता समूहों के राज्यस्तरीय सम्मेलन में शिरकत करेंगे। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से पूर्व में हुए महिला सम्मेलनों में की गई घोषणाओं और उस पर हुए अमल का ब्यौरा मांगा है। 

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, उप राष्ट्रपति जम्बूरी मैदान में दोपहर तीन बजे तक महिला स्वसहायता समूहों के सम्मेलन में रहेंगे और वह इसके बाद दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। विधानसभा में विपक्ष के नेता अजय सिंह ने बयान जारी कर मुख्यमंत्री चौहान पर पूर्व में महिलाओं से किए वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाया। 

टॅग्स :उपराष्ट्रपति एम. वैंकया नायडूवेंकैंया नायडूशिवराज सिंह चौहानविपक्ष के नेता अजय सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

तेलंगानाराजनीतिज्ञों के लिए प्रशिक्षण जरूरी: वेंकैय्या नायडू

भारतब्लॉगः मोदी को वेंकैया नायडू की सलाह पर मची हलचल, 'संघ परिवार' के किसी नेता ने सार्वजनिक रूप से इस तरह...

बॉलीवुड चुस्कीपूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने की दुलकर सलमान की 'सीता रामम' की तारीफ, लोगों के लिए बताया जरूरी फिल्म

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वेंकैया नायडू को लिखा पत्र, आचार्य विनोबा भावे से की पूर्व उपराष्ट्रपति की तुलना

भारतसांसदों ने वेंकैया नायडू को जब याद दिलाए पुराने भाषण

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा