लाइव न्यूज़ :

भाजपा के लोगों को बताना चाहिए कि अभी देश को कौन कौन से दिन देखने बाकी हैंः प्रियंका

By भाषा | Updated: October 21, 2019 17:30 IST

''लोगों को उनकी बचत का पैसा निकालने मत दो। लोगों की मेहनत की कमाई पर ब्याज घटा दो। लेकिन, गुप्त रूप से चंद अमीरों के 76,000 करोड़ माफ कर दो।'' प्रियंका ने सवाल किया, ''भाजपा सरकार के मंत्री और अगुआ महोदय और भी बता दीजिए कि जनता को कौन-कौन से दिन देखने बाकी हैं?"

Open in App
ठळक मुद्देबैंक खाते की ब्याज दर में कटौती किए जाने को लेकर सोमवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा।दिवाली से पहले देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने बचत खाते की ब्याज दरों में कटौती कर दी है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भारतीय स्टेट बैंक की ओर से बचत बैंक खाते की ब्याज दर में कटौती किए जाने को लेकर सोमवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि भाजपा के लोगों को बताना चाहिए कि अभी देश को कौन कौन से दिन देखने बाकी हैं।

उन्होंने एक खबर का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ''लोगों को उनकी बचत का पैसा निकालने मत दो। लोगों की मेहनत की कमाई पर ब्याज घटा दो। लेकिन, गुप्त रूप से चंद अमीरों के 76,000 करोड़ माफ कर दो।'' प्रियंका ने सवाल किया, ''भाजपा सरकार के मंत्री और अगुआ महोदय और भी बता दीजिए कि जनता को कौन-कौन से दिन देखने बाकी हैं?"

खबरों के मुताबिक दिवाली से पहले देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने बचत खाते की ब्याज दरों में कटौती कर दी है। बचत खाते में एक लाख रुपये तक जमा रखने वालों के लिए बैंक ने ब्याज दर 3.50 फीसदी से घटाकर 3.25 फीसदी कर दी है। नई दरें एक नवंबर से लागू होंगी। 

टॅग्स :इंडियाकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)प्रियंका गांधीमोदी सरकारभारतीय स्टेट बैंक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा