लाइव न्यूज़ :

रजनीकांत ने खोले पत्ते, बताया- क्यों तमिलनाडु की राजनीति में कूदेंगे और किस नेता की तरह राजनीति करेंगे

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: March 5, 2018 21:18 IST

रजनीकांत ने सोमवार को चेन्नई के एमजीआर एजुकेशनल एंड रीसर्च इंस्टीट्यूट में व्याख्यान के दौरान राजनीति में आने पर दिल खोल के बोले।

Open in App

चैन्नई, 5 मार्चः रजनीकांत ने तमिलनाडु में फिर से अपनी राजनैतिक पारी को लेकर मुखर हुए हैं। उन्होंने सोमवार को अपने राजनीति में आने को लेकर चन्नई के एमजीआर एजुकेशनल एंड रीसर्च इंस्टीट्यूट में दिए गए व्याख्यान में दिल खोलकर बात की। उन्होंने कहा, 'जयललिता अब नहीं रहीं, करुणानिधि बीमार हैं। तमिलनाडु को एक नेता की जरूरत है। मैं आऊंगा और इस खाली हुई जगह को भर दूंगा। इस वक्त भगवान मेरी तरफ है।'

रजनीकांत तमिलनाडु के कुशल राजनीतिज्ञ व पूर्व मुख्यमंत्री एमजी रामाचंद्रन (एमजीआर) से प्रभावित हैं औ उन्हीं की तरह शासन करना चाहते हैं। रजनीकांत ने कहा, मैं जानता हूं कि राजनैतिक सफर आसान नहीं होता। यह एक ऐसा सफर होता है जहां संघर्ष होता है। लेकिन मैं बेहद शासन दे सकता हूं, जैसा कि उन्होंने (एमजीआर) आम लोगों को दिया। मुझे विश्वास है मैं भी उनके जैसा कर सकता हूं।

रजनीकांत को राजनीति में आने वाले परेशानियों का पहले ही अंदाजा है। लेकिन इसके बावजूद वह राजनी‌ति में आएंगे। रजनीकांत के अनुसार, 'एम करुणानिध‌ि, जी के मूपनार जैसे अन्य राजनेताओं के बेहद करीबी रहते हुए मैंने पहले ही काफी कुछ राजनीति सीख ली थी। राजनीति एक ऐसा रास्ता है, जिसमें सांप मिलेंगे, कांटे मिलेंगे और परेशानियां होंगी।'

रजनीकांत ने साथ ही अपने चाहने वालों को चेताया है, 'मुझे लगता है कि मेरे प्रशंसकों ने जो बैनर खड़े किए हैं, उनसे सार्वजनिक कार्यों में बाधा आ रही है और यह उच्च न्यायालय के आदेश का उल्लंघन हैं। मैं प्रशंसकों से अनुरोध करता हूं कि वे ऐसी गतिविधियों में शामिल न हों।'

देखें रजनीकांत के भाषण का पूरा वीडियो

टॅग्स :रजनीकांत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Assembly Eelection 2026: सीएम स्टालिन, एक्टर विजय समेत कई नेताओं और अभिनेताओं ने डाला वोट, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की'जेलर 2' भी हुई लीक! 'जन नायकन' कांड के बाद फिर हिली साउथ इंडस्ट्री

बॉलीवुड चुस्कीरजनीकांत की फिल्म कुली रिलीज, फैंस ने थिएटर के बाहर नाचकर जश्न मनाया, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीKP Chowdary Death: रजनीकांत की फिल्म के निर्माता केपी चौधरी ने की खुदखुशी, गोवा में मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस

बॉलीवुड चुस्कीHappy Birthday Rajinikanth: रजनीकांत को 74वें जन्मदिन पर मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, अभिनेता कमल हासन और विजय ने दी शुभकामनाएं

राजनीति अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज