लाइव न्यूज़ :

SSC पेपर लीक धांधली पर राजनाथ सिंह का बयान, वापस घर जाएं छात्र, पूरी हो गई है मांग

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 5, 2018 16:01 IST

SSC Exam Paper Leak Case:राजनाथ सिंह के इस बयान के बाद छात्रों ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा हम विरोध बंद नहीं करेंगे।

Open in App

नई दिल्ली, 5 मार्च;  कर्मचारी चयन आयोग (SSC) के पेपर लीक मामले पर केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह का बयान आ गया है। राजनाथ सिंह ने कहा है कि विरोध कर रहे छात्रों को अब विरोध प्रदर्शन बंद कर देना चाहिए। मामले की जांच अब सीबीआई को सौंप दी गई है। छात्रों की मांग को पूरी कर दी गई है। छात्रों को अब घर वापस जाना चाहिए।राजनाथ सिंह ने आश्वासन दिया है कि SSC  पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच होगी। उन्होंने यह भी कहा कि जांच के आदेश भी दिए जा चुके हैं। 

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इसी को देखते हुए राजनाथ सिंह ने छात्रों को कहा है कि अब उन्हें विरोध नहीं करना चाहिए। उन्हे अब धैर्य से काम लेना चाहिए। जल्द ही इस मामले में फैसला भी आ जाएगा। 

यह भी पढ़ें- SSC पेपर लीक मामला: CBI करेगी जांच, 12 मार्च को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

राजनाथ सिंह के इस बयान के बाद छात्रों ने भी प्रतिक्रिया दी है। दिल्ली के पीयूष ने कहा है कि हम राजनाथ सिंह के फैसले का स्वागत करते हैं लेकिन हम विरोध तब तक बंद नहीं करेंगे जब तक हमें यह नहीं दिख जाता कि हमारे विरोध को देखते हुए उचित कार्रवाई हो रही है। इस मामले में मनोज तिवारी भी  राजनाथ सिंह से मुलाकात कर चुके हैं। राजनाथ सिंह के हस्तक्षेप के बाद कर्मचारी चयन आयोग ने 17 से 22 फरवरी के बीच हुई परीक्षा में कथित पेपर लीक की जांच सीबीआई जांच कराने को तैयार हुए हैं। विरोध कर रहे परीक्षार्थी कम्बाइंड ग्रेजुएट लेवल टीयर-2 की सभी परीक्षाओं की सीबीआई जांच की मांग को कर रहे थे। 

टॅग्स :राजनाथ सिंहएसएससी घोटाला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

भारत5 राज्य में चुनाव और 12 मार्च को बीजेपी की बैठक?, प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा अध्यक्ष नितिन, राजनाथ सिंह, अमित शाह और जेपी नड्डा होंगे शामिल, टिकट पर मंथन?

कारोबारRafale Deal Confirmed: राफेल विमान खरीद में तकनीक हस्तांतरण से भविष्य में होगा लाभ

राजनीति अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?