लाइव न्यूज़ :

संपर्क फॉर समर्थन के लिए गडकरी ने सलीम खान, सलमान, नाना पाटेकर और राणा कपूर से की मुलाकात

By भाषा | Updated: June 9, 2018 00:05 IST

मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर पिछले महीने ‘संपर्क फॉर समर्थन’ अभियान शुरु किया गया था। दो दिन पहले ही भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने इसके तहत अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने और उद्योगपति रतन टाटा से भेंट की थी।

Open in App

मुम्बई, 8 जून: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भाजपा के ‘संपर्क फॉर समर्थन’ अभियान के तहत आज यहां बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और उनके पिता एवं मशहूर पटकथा लेखक सलीम खान, जाने-माने अभिनेता नाना पाटेकर और यस बैंक के सीईओ राणा कपूर से यहां उनके घरों में भेंट की।पूर्व भाजपा अध्यक्ष ने उन्हें मोदी सरकार की चार साल की उपलब्धियों का बखान करने वाली पुस्तिकाएं भेंट कीं। मुलाकात के बाद केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘संपर्क फॉर समर्थन अभियान के तहत सलीम खान जी और सलमान खान से मिला। मैंने मोदी सरकार की पिछले चार साल की उपलब्धियों और पहलों के बारे में उनसे चर्चा की।’’ बहरहाल सलीम खान एवं सलमान ने इस मुलाकात को लेकर ना कोई टिप्पणी की या ना ही कोई ट्वीट किया। हालांकि दोनों ने ट्विटर पर गडकरी के पोस्ट को ‘‘लाइक’’ किया।कपूर और पाटेकर से मुलाकात के बाद भी गडकरी ने ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने पिछले चार साल में मोदी सरकार की विकास की पहलों पर उनसे चर्चा की।

'टेस्ट ट्यूब बेबी' वाले बयान पर यूपी डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा मे मांगी माफी, बोले- सीता पर नहीं की टिप्पणी 

मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर पिछले महीने ‘संपर्क फॉर समर्थन’ अभियान शुरु किया गया था। दो दिन पहले ही भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने इसके तहत अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने और उद्योगपति रतन टाटा से भेंट की थी।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :नितिन गडकरीसलमान खाननाना पाटेकर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

क्राइम अलर्टनितिन गडकरी मामलाः 100 करोड़ रुपये की रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी, ₹35000 का जुर्माना, पुजारी और पाशा को 5 साल की सजा

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा