लाइव न्यूज़ :

राजीव गांधी फाउंडेशन जांचः ऐसे ही राजनीतिक निर्णयों के चलते इंदिरा गांधी की सत्ता में वापसी हुई थी!

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: July 8, 2020 15:19 IST

वित्तीय लेनदेन में यदि गड़बड़ी हुई है तो उसकी जांच होनी चाहिए, लेकिन ऐसी कार्रवाई राजनीति से प्रेरित नहीं होनी चाहिए. इसीलिए, बड़ा सवाल यह है कि जो चीनी कंपनियों ने पीएम केयर्स फंड को धन दिया है, क्या उसकी भी जांच संभव है. कई ऐसे लेनदेन, सरकारी खरीद आदि हैं, जो संदेह के घेरे में हैं, क्या उनकी भी जांच होगी.

Open in App
ठळक मुद्देजांच के दायरे में सभी आने चाहिएं. लेकिन, सत्ता पक्ष से जुड़े मामले तो सेल्फ सर्टिफाइड हैं और विपक्ष से जुड़े मुद्दों पर प्रश्नचिन्ह, ऐसा क्यों? जनता पार्टी की सरकार ने अपनी उपलब्धियों पर ध्यान देने के बजाय राजनीतिक बदले की कार्रवाई के तहत गांधी पर ऐसे ही सियासी हमले शुरू कर दिए थे, जिसके नतीजे में वे फिर से सत्ता में आ गई.मोदी सरकार से कई उम्मीदें लेकर बैठी है. लेकिन, रोजगार, महंगाई सहित हर मोर्चे पर जनता को निराशा ही हाथ लग रही है. कांग्रेस को बीजेपी लगातार भ्रष्ट करार देती रही है, क्या उसी कांग्रेस के नेता बीजेपी में आने के बाद भ्रष्टाचार मुक्त हो जाते हैं.

जयपुरः गृह मंत्रालय ने राजीव गांधी फाउंडेशन सहित गांधी परिवार से जुड़े तीन ट्रस्टों में वित्तीय लेनदेन में तथाकथित गड़बड़ी की जांच के लिए अंतरमंत्रालय समिति का गठन किया है. यह अंतरमंत्रालय समिति राजीव गांधी फाउंडेशन के अलावा राजीव गांधी चेरिटेबल ट्रस्ट, इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट की भी जांच करेगी.

अच्छी बात है, वित्तीय लेनदेन में यदि गड़बड़ी हुई है तो उसकी जांच होनी चाहिए, लेकिन ऐसी कार्रवाई राजनीति से प्रेरित नहीं होनी चाहिए. इसीलिए, बड़ा सवाल यह है कि जो चीनी कंपनियों ने पीएम केयर्स फंड को धन दिया है, क्या उसकी भी जांच संभव है. कई ऐसे लेनदेन, सरकारी खरीद आदि हैं, जो संदेह के घेरे में हैं, क्या उनकी भी जांच होगी.

जाहिर है, जांच के दायरे में सभी आने चाहिएं. लेकिन, सत्ता पक्ष से जुड़े मामले तो सेल्फ सर्टिफाइड हैं और विपक्ष से जुड़े मुद्दों पर प्रश्नचिन्ह, ऐसा क्यों? आपातकाल के बाद पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को लोकसभा चुनाव में जनता ने नकार दिया था, किन्तु जनता पार्टी की सरकार ने अपनी उपलब्धियों पर ध्यान देने के बजाय राजनीतिक बदले की कार्रवाई के तहत गांधी पर ऐसे ही सियासी हमले शुरू कर दिए थे, जिसके नतीजे में वे फिर से सत्ता में आ गई.

इस वक्त देश की जनता पीएम मोदी सरकार से कई उम्मीदें लेकर बैठी है. लेकिन, रोजगार, महंगाई सहित हर मोर्चे पर जनता को निराशा ही हाथ लग रही है. जिस कांग्रेस को बीजेपी लगातार भ्रष्ट करार देती रही है, क्या उसी कांग्रेस के नेता बीजेपी में आने के बाद भ्रष्टाचार मुक्त हो जाते हैं.

इन्हीं कांग्रेसी नेताओं के दलबदल के दम पर बीजेपी कई राज्यों में अब तक सरकार बना चुकी है. याद रहे, भ्रष्ट आचरण को साबित करने के लिए अदालत को सबूत की जरूरत होती है, जनता को नहीं. जनता तो अच्छी तरह से जानती भी है कि किस पार्टी के कौन-कौन से नेता भ्रष्ट हैं. बेहतर होगा, यदि केन्द्र सरकार जनता की वास्तविक जरूरतों पर ध्यान देकर उसकी अच्छे दिनों की उम्मीदों पर खरा उतरे, वरना तो ऐसे सियासी निर्णयों से कांग्रेस को नुकसान होने के बजाय फायदा भी हो सकता है!

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसइंदिरा गाँधीराजीव गाँधीसोनिया गाँधीप्रियंका गांधीनरेंद्र मोदीगृह मंत्रालयअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा