लाइव न्यूज़ :

काउंट डाउन...हर दिन मंदी की खबर और हर दिन भाजपा सरकार की इस पर खामोशी दोनों ही बहुत खतरनाक हैंः प्रियंका गांधी

By भाषा | Updated: September 5, 2019 13:06 IST

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भाजपा सरकार पर लगातार हमला कर रही हैं। प्रियंका गांधी खासकर मंदी को लेकर आजकल ज्यादा ट्वीट कर अर्थव्यवस्था पर हमला कर रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार अब तो आप जागिए। देश बेहाल है।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने यह भी कहा कि बयानबाजी और अफवाहें फैलाने से काम नहीं चलेगा, बल्कि ठोस कदम उठाने होंगे।कांग्रेस महासचिव ने जो खबर शेयर की है उसके मुताबिक, अगस्त महीने में ट्रकों की बिक्री में करीब 60 फीसदी की गिरावट आई है। 

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अर्थव्यवस्था में सुस्ती और वाहनों की बिक्री में गिरावट को लेकर बृहस्पतिवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया कि मंदी पर सरकार की चुप्पी खतरनाक है।

उन्होंने यह भी कहा कि बयानबाजी और अफवाहें फैलाने से काम नहीं चलेगा, बल्कि ठोस कदम उठाने होंगे। प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, "काउंट डाउन.... हर दिन मंदी की खबर और हर दिन भाजपा सरकार की इस पर खामोशी दोनों ही बहुत खतरनाक हैं।''

उन्होंने दावा किया, ''इस सरकार के पास न हल है न देशवासियों को भरोसा दिलाने का बल है। सिर्फ बहानेबाजी, बयानबाजी और अफवाहें फैलाने से काम नहीं चलेगा।" कांग्रेस महासचिव ने जो खबर शेयर की है उसके मुताबिक, अगस्त महीने में ट्रकों की बिक्री में करीब 60 फीसदी की गिरावट आई है। 

टॅग्स :इंडियाकांग्रेसमोदी सरकारनरेंद्र मोदीप्रियंका गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा